फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Aditya-Devane became Mr. and Muskan-Durga became Miss Farewell.

Kaithal News: आदित्य-देवाने बने मिस्टर और मुस्कान-दुर्गा बनीं मिस फेयरवेल

Tue, 10 Feb 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 10 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Aditya-Devane became Mr. and Muskan-Durga became Miss Farewell.
आदित्य और देवाने बने मिस्टर फेयरवेल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एमडीएन ग्लोबल स्कूल में सत्र 2025-26 की कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए दीक्षारोहण आशीर्वचन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा बारहवीं के आदित्य और देवाने को मिस्टर फेयरवेल, जबकि मुस्कान और दुर्गा को मिस फेयरवेल के खिताब से सम्मानित किया गया। इनका चयन आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रस्तुति के आधार पर किया गया।

समारोह में कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने बारहवीं के विद्यार्थियों का पारंपरिक तिलक और बैज लगाकर स्वागत किया। दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों के बीच उपाधियों का आदान-प्रदान किया गया, जिससे आपसी सौहार्द, सहयोग और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ किया गया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को स्वागत-पत्र और विदाई उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में फन गेम्स, मनोहारी नृत्य प्रस्तुतियां, और विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साझा किए गए व्यक्तिगत व भावनात्मक अनुभवों ने समारोह को जीवंत, उल्लासपूर्ण और स्मरणीय बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय के निदेशक डॉ. विनोद कुमार ने विद्यार्थियों को कहा कि अनुशासन, सतत परिश्रम और सकारात्मक सोच ही सफलता की सच्ची कुंजी हैं। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं और जीवन के प्रत्येक पड़ाव पर नैतिक मूल्य, आत्मसंयम, लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता और आत्मविश्वास बनाए रखने की प्रेरणा दी।


प्रबंधक गौरव गर्ग और प्रधानाचार्य डॉ. संत कौशिक ने कहा कि विद्यालय परिवार को अपने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, जिम्मेदारी और सामाजिक दायित्वों को भी अपने जीवन में आत्मसात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed