फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Action recommended on three teachers

तीन शिक्षकों पर कार्रवाई की सिफारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Action recommended on three teachers
कैथल। कन्या कॉलेज चीका के तीन शिक्षकों के आचरण के खिलाफ छात्राओं ने गुमनाम चिट्ठी लिखकर शिकायत की। मामले ने तूल पकड़ा और तब इस मामले की डीसी ने जांच-पड़ताल की। जांच में आरोप सही पाए जाने डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल ने तीनों शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश कर निदेशालय को इस संबंध में रिपोर्ट भेजी है। साथ ही एक शिक्षक पर पुलिस जांच के बाद कार्रवाई के लिए भी लिखा है।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि छात्राओं की ओर से शिक्षकों के खिलाफ एक गुमनाम शिकायत मिली थी। शिक्षक के छत से गिरने वाले मामले की पुलिस जांच की और फेसबुक पर फोटो अपलोड करने व कक्षाएं नहीं लगाने के मामले में दो शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई बारे सिफारिश की गई है। इस संबंध में कार्रवाई उच्चतर शिक्षा विभाग ही करेगा। बच्चों के ब्यान के आधार पर ही मामले की जांच हुई है। इस संबंध मेें प्रिंसिपल राजेंद्र अरोड़ा ने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि प्रशासन की ओर से मामले की रिपोर्ट निदेशालय में दी गई है। इस संबंध में निदेशालय से जो निर्देश आएंगे, उनका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

ये था मामला
जुलाई माह के अंत में कॉलेज की छात्राओं ने डीसी और मुख्यमंत्री के नाम एक गुमनाम चिट्ठी लिखी थी। इसमें छात्राओं ने शिक्षकों पर गलत आचरण के आरोप लगाए थे। एक शिक्षक पर आरोप थे कि वह एक छात्रा के साथ पकड़ा गया तो उसने कॉलेज की छत से छलांग लगा दी। उसे काफी चोटें लगी, लेकिन मामला गंभीर होने के बावजूद कॉलेज प्रिंसिपल ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसी के दोस्त एक अन्य शिक्षक पर आरोप थे कि वह छात्राओं की कक्षाएं समय पर नहीं लगाता। पिछले दो साल से सिलेबस कभी पूरा नहीं करवाया। पढ़ाने के लिए कहने पर गलत बोलता है। वहीं तीसरे शिक्षक पर आरोप थे कि वह फेसबुक पर ऐसे फोटो अपलोड करता है, जो सामाजिक नजरिये से ठीक नहीं हैं। उन्हें देखने पर शर्म महसूस होती है। छात्राओं ने इन तीनों शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed