{"_id":"6802a95b0d81364569066279","slug":"acquiring-education-is-penance-ctm-kaithal-news-c-18-1-knl1004-627335-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: शिक्षा ग्रहण करना है तप ः सीटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: शिक्षा ग्रहण करना है तप ः सीटीएम
Sat, 19 Apr 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखोली अड्डा में शुक्रवार को मिशन बुनियाद के तहत शैक्षणिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सीटीएम गुरविंदर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। छात्र और छात्राओं ने गीत, संगीत व नृत्य के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति का प्रदर्शन किया।
सीटीएम गुरविंदर सिंह ने कहा कि शिक्षा ग्रहण करना एक तप है। वर्तमान में हमें डिजिटल तकनीक का सही ढंग से उपयोग करना चाहिए। वह विद्यार्थियों के साथ आए अभिभावकों व शिक्षकों को अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अभिभावक का अपने बच्चों के जीवन में अहम योगदान है। वहीं, शिक्षक देश का निर्माता है जिसकी गोद में निर्माण व प्रलय पनपता है।
उन्होंने कहा कि मिशन बुनियाद कार्य क्रम वर्तमान में प्रतिस्पर्धा के युग में विद्यार्थियों के लिए एक रामबाण है। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने जीवन में अनुशासन धारण करना चाहिए व लक्ष्य बनाकर नियमित पढ़ाई करनी चाहिए व विद्यार्थियों के माता-पिता से हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे बुनियाद कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ लेने आह्वान किया।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला विज्ञान विशेषज्ञ अनिल तंवर ने कहा है कि बुनियाद कार्यक्रम विद्यार्थियों की गणित व विज्ञान में नींव मजबूत करता है। इससे विद्यार्थियों को आगे जाकर कोई समस्या नहीं होती। उन्होंने कहा कि बुनियाद कार्यक्रम के तहत प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को चुनकर उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि वह सफलता के पथ पर अग्रसर हो सके।
अंत में जिला शिक्षा अधिकारी राम दिया गागट ने सीटीएम गुरविंदर सिंह को स्मृति चिन्ह देकर इस कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी कैथल नरेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी सीवन सुरेश कैंदल, खंड शिक्षा अधिकारी कलायत सुरेश सिंगला, खंड शिक्षा अधिकारी राजोद बलबीर कश्यप व जिला गणित विशेषज्ञ छत्रपाल व बुनियाद की समस्त टीम उपस्थित रही।