फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused running fake dental clinic arrested

Kaithal News: फर्जी दंत क्लीनिक चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 Nov 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 08 Nov 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Accused running fake dental clinic arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। मुख्य बाजार कैथल में फर्जी दंत क्लीनिक चलाने के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रताप गेट कैथल निवासी तिलकराज उर्फ संजय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सिविल सर्जन कार्यालय कैथल के डॉक्टर नवराज सिंह की शिकायत अनुसार छह नवंबर को उनकी टीम ने मुख्यमंत्री उडऩदस्ता की टीम के साथ मिलकर अग्रवाल धर्मशाला कैथल के पास स्थित संजय डेंटल लेब पर छापामारी की थी। वहां संजय मौके पर हाजिर मिला। पूछताछ दौरान संजय डेंटल लैब/क्लीनिक के संचालन संबंधी कोई डिग्री व अन्य दस्तावेज पेश नहीं कर सका। फर्जी लैब चलाने के संबंध में आरोपी के खिलाफ सिटी थाना में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed