{"_id":"63a42c1a8991a8639e040f1f","slug":"accused-of-stealing-caught-by-pundri-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal: 25 लाख रुपये चोरी करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पूंडरी पुलिस को 24 घंटे में मिली कामयाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal: 25 लाख रुपये चोरी करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पूंडरी पुलिस को 24 घंटे में मिली कामयाबी
Thu, 22 Dec 2022 03:36 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 22 Dec 2022 03:36 PM IST
सार
19 दिसंबर को मथुरा वृंदावन गए परिवार के घर रात को अज्ञात चोर ताला तोड़कर घुस गए थे और घर से 25 लाख रुपये व चांदी, सोना के आभूषण चोरी कर ले गए। इसके साथ ही चोर एक बाइक भी चोरी कर ले गए। पुलिस ने पूंडरी थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
पूंडरी पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
25 लाख की नकदी चोरी करने वाला शातिर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पूंडरी पुलिस ने आरोपी को हाबड़ी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है। कैथल पुलिस ने पहली बार 25 लाख रुपये की रिकवरी भी साथ कर ली है। एसपी मकसूद अहमद ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में ऋषि पंचपीर मोहल्ला पूंडरी निवासी ने बताया था कि 19 दिसंबर को उसका बड़ा भाई रितेश मकान का ताला लगा कर मथुरा वृंदावन गया हुआ था। 19 व 20 दिसंबर की रात को अज्ञात चोर उसके घर का ताला तोड़कर घर से 25 लाख रुपये व चांदी, सोना के आभूषण चोरी कर ले गए। इसके साथ ही चोर एक बाइक भी चोरी कर ले गए। पुलिस ने पूंडरी थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद पुलिस के पास एक सूचना आई कि चोरी की बाइक पर एक व्यक्ति हाबड़ी मोड़ पर घूम रहा है। पुलिस ने तुरंत छापा मारकर गहन पूछताछ की तो आरोपी ने ऋषि कश्यप के घर से चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसको पता चला कि 19 दिसंबर को ऋषि घूमने के लिए बाहर गया है। तभी उसने चोरी की योजना बनाकर उसके घर से आभूषण, नकदी व मोटरसाइकिल चुराई।
विज्ञापन
पहले भी आरोपी पर है मामले दर्ज
आरोपी पर चोरी के चार मामले पहले भी दर्ज है। थाना पूंडरी में तीन मामले, एक थाना इस्माईलाबाद का है। पूछताछ दौरान पुलिस ने आरोपी से 25 लाख रुपये की नकदी, 14.50 तोले सोना के आभूषण बाइक बरामद की गई थी।
विज्ञापन