{"_id":"68696c54eddb28297102acf8","slug":"accused-arrested-in-theft-case-kaithal-news-c-18-1-knl1004-685303-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Sat, 05 Jul 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। गुहला थाना पुलिस ने घर से सामान चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गुहला थाना के एचसी शिवकुमार की टीम ने जांच करते हुए साढ़ माजरा, जिला पटियाला (पंजाब) निवासी पवन कुमार को काबू किया।
गुहला निवासी राजपाल ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 23 जून को वह किसी काम से बाहर गए हुए थे। जब शाम को लौटे तो देखा कि अज्ञात व्यक्ति उनके घर से एक एलईडी टीवी, गैस सिलेंडर, चांदी की कटोरी और चम्मच चोरी कर ले गया। इस संबंध में थाना गुहला में मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ में आरोपी पवन कुमार ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। संवाद