{"_id":"66889516cd1db40f98009aa4","slug":"accused-arrested-in-theft-case-kaithal-news-c-18-1-knl1004-424784-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Sat, 06 Jul 2024 06:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 06 Jul 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
कैथल। घर से मोबाइल, नकदी, आभूषण व अन्य सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी महादेव कॉलोनी कैथल निवासी रामकृपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महादेव कॉलोनी निवासी अंकुश की शिकायत अनुसार 19 जून की रात उसके मकान अंदर घुसकर अज्ञात व्यक्ति तीन मोबाइल, 55 हजार रुपये व एक सोने का मंगलसूत्र चोरी कर ले गए थे। इस बारे में थाना शहर में मामला दर्ज कर था। उपरोक्त मामले में पहले ही एक आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।गोदाम से चोरी के दो आरोपी काबू
कैथल। गोदाम से सामान चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव कसूहन जिला जींद निवासी गौरव व सुरेंद्र को काबू कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि दुर्गा एंटरप्राइजेज गोदाम चीका रोड कैथल के मालिक राजेश कुमार की शिकायत अनुसार 26 दिसंबर रात के समय 5-6 अज्ञात लडक़ों ने उसके चीका रोड स्थित गोदाम पर चौकीदार के साथ मारपीट करके गोदाम से ट्रांसफार्मर की तार, मोटर, चौकीदार का मोबाइल व सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर चोरी कर ली थी। उपरोक्त आरोपियों के कब्जे से 2250 रुपये बरामद किए हैं। दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए हैं। संवाद