फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused arrested in case of 9.50 lakh fraud via fake investment website.

Kaithal News: फर्जी इन्वेस्टमेंट वेबसाइट से 9.50 लाख ठगने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested in case of 9.50 lakh fraud via fake investment website.
कैथल। पुलिस ने फर्जी इन्वेस्टमेंट वेबसाइट के जरिये 9.50 लाख रुपये की ठगी के मामले में आरोपी गांव नकटा जिला फतेहाबाद निवासी अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अनुसार आरोपी ने साइबर ठगों को कमीशन के बदले अपना बैंक खाता उपलब्ध करवाया था जिसमें ठगी की रकम ट्रांसफर की गई।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि गुहला निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि मई 2026 में फेसबुक पर नंदिता सूद नाम की आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। इसके बाद व्हाट्सएप के माध्यम से उसे ऑनलाइन निवेश में अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया। आरोपी की ओर से भेजे गए लिंक से उसने फर्जी वेबसाइट पर अकाउंट बनाया। शुरुआत में कम रकम निवेश करने पर मुनाफा दिखा और उसके रुपये निकल गए थे जिससे उसे वेबसाइट पर भरोसा हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद उसने जून में 11 अलग-अलग बैंक खातों में कुल 9.50 लाख रुपये जमा कर दिए। वेबसाइट पर उसके खाते में 38.49 लाख रुपये का बैलेंस दिखाया गया। रकम निकालने पर 25 प्रतिशत भुगतान शुल्क के नाम पर 7.17 लाख रुपये और मांगे गए। ठगी का शक होने पर उसने रकम देने से इन्कार कर दिया था। न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed