{"_id":"661063a74e74766030094cc4","slug":"accused-arrested-in-battery-theft-case-kaithal-news-c-18-1-knl1004-362326-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बैटरी चोरी के मामले में आरोपी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बैटरी चोरी के मामले में आरोपी को दबोचा
Sat, 06 Apr 2024 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
कैथल। ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी अर्जुन नगर कैथल निवासी सुमित सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कसान निवासी राजेंद्र सिंह की शिकायत अनुसार वह ई-रिक्शा चलाता है। 24 दिसंबर वह अपनी रिक्शा में अपने गांव के लिए चला था। तितरम के थोड़ा आगे उसकी रिक्शा बंद हो गई। वह रिक्शा को वहीं छोडक़र दूसरे वाहन को लाने के लिए कसान गया। वापस आया तो रिक्शा से उसकी बैटरी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चुरा ली गई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।बाइक चोरी के मामले में दो किशोर पकड़े
कैथल। बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने उझाना जिला जींद निवासी 14 वर्षीय किशोर और मूनक जिला करनाल निवासी 17 वर्षीय किशोर को पकड़ा है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीवन गेट कैथल निवासी सुनील कुमार की शिकायत के अनुसार 24 मई 2023 को जाट स्कूल के पास से अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चुरा ले गए थे। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त बाइक पहले ही बरामद की जा चुकी है। दोनों किशोरों को बाल सुधार गृह अंबाला भेजा गया है।