फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused arrested for stealing RRU equipment from tower

Kaithal News: टावर से आरआरयू उपकरण चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Tue, 01 Jul 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 01 Jul 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for stealing RRU equipment from tower
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मोबाइल टावर से आरआरयू उपकरण चोरी करने के मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की टीम ने गांव गोहिदा, करनाल निवासी आरोपी पवन उर्फ पोल को काबू किया। जिला जींद के गांव दालमवाला निवासी रणबीर सिंह ने शिकायत दी थी कि वह आरएस सिक्योरिटी कंपनी में सुपरवाइजर पद पर कार्यरत है। यह कंपनी इंडस मोबाइल टावर की सुरक्षा का काम देखती है।

रणबीर ने बताया कि फरल में लगे टावर से 13 मार्च को अज्ञात व्यक्तियों ने टावर के ऊपर लगे आरआरयू उपकरण चोरी कर लिए थे। इस संबंध में थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


रिमोट रेडियो यूनिट (आरआरयू) टेलीकॉम उपकरण है जो मोबाइल नेटवर्क में सिग्नल भेजने और प्राप्त करने के लिए उपयोग किया जाता है। मामले की जांच के दौरान एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर टावर से उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया था और इस गिरोह द्वारा की गई 18 चोरी की वारदातें सुलझाई थीं। आरोपी पवन उर्फ पोल भी इसी गिरोह का सदस्य था, जो पकड़ से दूर था। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से तीन हजार रुपये नकद बरामद किए गए। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed