फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   accused arrest

सत्रह साल पहले पशु चुराने वाला आरोपी पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
accused  arrest
accused arrest - फोटो : Kaithal
सत्रह साल पहले पशुबाड़े से पशु चोरी करने के उद्घोषित आरोपी संदीप कुमार निवासी कर्ण विहार, करनाल को पुलिस के भगौड़ा पकड़ो प्रकोष्ठ दल ने मंगलवार को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

सोमी राम पूंडरी की शिकायत पर 15 फरवरी 2004 को थाना पूंडरी में इस बारे मामला दर्ज किया गया था। सोमीराम ने बताया था कि 11 फरवरी की रात उसके पशुबाड़े से चार पशु चोरी हो गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में संदीप कुमार आदि का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों को गिरफ्तार किया था। साथ ही उनकी संपत्ति बेचकर चोरी किए गए पशुओं की अधिकांश नकदी बरामद कर ली थी। एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी संदीप कुमार जमानत हासिल करके भूमिगत चल रहा था। उसे जेएमआईसी वीपी सिरोही की अदालत ने 22 जुलाई 2006 को पीओ करार दे दिया गया। पीओ पकड़ो स्टाफ द्वारा आरोपी संदीप को चौकी पूंडरी पुलिस के हेडकांस्टेबल विजय कुमार को सौंप दिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed