फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused absconded by robbing 33 thousand rupees from salesmen of gas agency

गैस एजेंसी के सेल्समैन से 33 हजार रुपये लूटकर आरोपी फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Accused absconded by robbing 33 thousand rupees from salesmen of gas agency
गांव मंडवाल के पास तुलसी गैस एजेंसी के सेल्समैन से अज्ञात व्यक्ति 33 हजार रुपये लूटकर मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। पुलिस ने सेल्समैन गंगा राम के ब्यान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेल्समैन गंगा राम ने बताया कि सुबह ग्यारह बजे रोजाना की तरह वह राजौंद एजेंसी से 80 सिलिंडर लेकर गांव मंडवाल गया था। मंडवाल में 40 सिलेंडर देकर गांव कुकरकंड़ा के लिए निकल पड़ा। थोड़ी दूरी चला ही था कि पीछे से अचानक दो मोटरसाइकिल सवार उसके ट्रैक्टर के पास आए। ट्रैक्टर ट्राली को रोकने के लिए कहा। वह ट्रैक्टर ट्राली को जैसे ही रोकने लगा तो आरोपी बैग छीनकर फरार हो गए। राजौंद थाना प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि सेल्समैन गंगा राम के ब्यान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। जांच कर जल्द लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed