{"_id":"6767133dfe76436c5a084624","slug":"accident-while-saving-nilgai-doctor-dies-kaithal-news-c-18-1-knl1004-544450-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नील गाय को बचाने में हादसा, डाॅक्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नील गाय को बचाने में हादसा, डाॅक्टर की मौत
Sun, 22 Dec 2024 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। गांव मोहना के एक युवक की शनिवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 28 वर्षीय अंकित पुत्र रणधीर सिंह करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस डाक्टर के पद पर कार्यरत था। वह शनिवार को ही डयूटी करके अपनी कार से गांव में आया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर को अंकित अपने चचेरे भाई विशाल के साथ अपनी गाड़ी में सवार होकर अपने दोस्त से मिलने के लिए गांव खेड़ी मटरवा जा रहा था कि मोहना खेड़ी मटरवा रोड पर अचानक गन्ने के खेत से एक नील गाय निकलकर आई। उसे बचाने के चक्कर में अंकित की गाड़ी एक पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में अंकित और विशाल दोनों घायल हो गए।
सूचना मिलने पर परिजन दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने अंकित को आई गंभीर चोटों के कारण मृत घोषित कर दिया। विशाल काइलाज किया जा रहा है।
सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित चार घायल
कैथल। अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित चार घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में गांव कुतबपुर निवासी पवन कुमार ने शहर थाना में शिकायत दी कि 19 दिसंबर को दोपहर के समय उसका ताऊ रामकुमार बाइक पर सवार होकर कैथल-कुतबपुर रोड से जा रहा था। वहां अज्ञात लोडिंग वाहन चालक ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। थाना प्रभारी बीरसिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दूसरे मामले में पूंडरी निवासी शियारा ने अपनी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी करती है। 19 दिसंबर को शाम के समय वह अन्य मजदूरों के साथ मोटरसाइकिल पर अपने काम से वापस आ रही थी। जब वे पूंडरी पहुंचे तो अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोटरसाइकिल पर सवार वह, एक अन्य महिला और एक पुरुष घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद