फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   accident-ktl

नेशनल हाईवे पर फिर हादसा, महिला की मौत

Sun, 14 Feb 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Sun, 14 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
कैथल से राजस्थान सीमा तक बन रहा नेशनल हाईवे कलायत क्षेत्र में जानलेवा साबित हो रहा है। रविवार को गांव बात्ता और कैलरम के बीच में हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। इस रोड पर यह चार दिन में चौथा हादसा है।
विज्ञापन


घायलों में से एक को पीजीआई रेफर किया गया है। मृतक और घायल लोग हिसार के गांव बालक के रहने वाले हैं जो गांव तितरम में एक युवक की मौत पर शोक प्रकट करने आए थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह गांव तितरम निवासी एक युवक की सड़क हादसे में हुई थी। इस युवक की मौत पर शोक प्रकट करने के लिए हिसार के गांव बालक से उनके संबंधी आए थे। वे शोक प्रकट करने के बाद जा रहे थे कि गांव बात्ता और कैलरम के बीच नेशनल हाईवे पर उनकी मारुति कार की सामने से आ रही ऑल्टो के साथ टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालक निवासी महिला सावित्री देवी (55) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके साथ कार में सवार बालक निवासी राजेश (34), केसर देवी (55), पूनम (32), मानव (7), राजेश कुमार (35) घायल हो गए। सभी घायलों को पहले कलायत के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां से कैथल अस्पताल में भेज दिया गया। यहां चिकित्सकों ने राजेश कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया गया।

वहीं ऑल्टो कार में सवार दो व्यक्ति भी गंभीर रुप से घायल हो गए। इन दोनों को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बताया जा रहा है कि इन घायलों में से एक पुलिस कर्मचारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। कलायत पुलिस थाना अधिकारियों ने जांच आरंभ कर दी है।

कलायत अस्पताल ने नहीं ली सुध
घायल राजेश कुमार ने बताया कि पहले उन्हें कलायत के अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दर्द से कराहते लोगों को टीका तक नहीं लगाया। उन्हें सीधे कैथल रेफर कर दिया।


जानलेवा साबित हो रहा है नेशनल हाईवे
नेशनल हाईवे एक सप्ताह से जानलेवा साबित हो रहा है। यहां चार दिन से लगातार मौत का तांडव हो रहा है। सबसे पहले दिन हुई दुर्घटना में दो मासूम बच्चों की मौत के साथ तितरम निवासी सतीश कुमार की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। रविवार को हुए हादसे में मृतका और उनके परिजन सतीश कुमार की मौत पर शोक प्रकट करने के लिए आए थे लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि नेशनल हाईवे पर हो रहे काम के दौरान रोड पर गहरे गड्ढे न बनाएं जाएं। इन्हीं गड्ढों के कारण हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed