फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   accident

अज्ञात वाहन की टक्कर से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
accident
गांव चक्कु लदाना और पहाड़पुर के बीच एक अज्ञात वाहन चालक ने चक्कु निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। किसी राहगीर ने गांव के सरपंच को इस संबंध में सूचना दी। गांव के सरपंच मौके पर पहुंचे और पुलिस व ग्रामीणों की सहायता से शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। मामले में सरपंच के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव चक्कु लदाना निवासी लवजिंद्र सिंह ने गुहला पुलिस को शिकायत दी कि उसका चचेरा भाई मालक सिंह गांव का सरपंच है। नौ अगस्त को शाम के समय सरपंच को सूचना मिली कि उनके गांव से पहाड़पुर जाने वाली सड़क पर खेल ग्राउंड के नजदीक एक अनजान व्यक्ति का शव पड़ा है। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि शव उनके गांव निवासी लखन का है। शाम को शराब के नशे में सड़क पर घूम रहा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि रात के समय किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेजगति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए लखन को टक्कर मारी है। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे एचसी विकास ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed