फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accident in Kaithal: Canter driver hit a pickup full of laborers on NH152-D, two died, 10 injured

Accident in Kaithal: NH152-डी पर कैंटर चालक ने मारी मजदूरों से भरी पिकअप को टक्कर, दो की मौत, 10 घायल

Fri, 08 Sep 2023 05:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 08 Sep 2023 05:51 PM IST
सार

पुलिस ने मृतक महिला के पति की शिकायत पर आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Accident in Kaithal: Canter driver hit a pickup full of laborers on NH152-D, two died, 10 injured
कैथल में हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कैथल के पूंडरी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर एक कैंटर चालक ने मजदूरों से भरी पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला व एक युवक की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य महिला व पुरुष मजदूर घायल हो गए। हाईवे पर यह हादसा पूंडरी से करीब चार किलोमीटर दूर सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुआ।

विज्ञापन


इस हादसे में करीब 40 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक ने जिला नागरिक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूंडरी में पहुंचाया और वहां से डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता गांव राहड़ा जिला करनाल निवासी राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव से कई महिलाएं और पुरुष राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने डिवाइडर और दोनों तरफ सफाई का कार्य करने के लिए सुबह मजदूरी पर गए थे। एक स्थान पर सफाई करने के बाद वे जैसे ही आगे बढ़े और वहां काम शुरू करने व चाय पीने के लिए रुके हुए थे तो एक कैंटर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में शिकायकर्ता की पत्नी कृष्णा की मौत हो गई। जब सभी मजदूरों को उपचार के लिए कैथल लाया गया तो वहां 30 वर्षीय युवक सुमित उर्फ रिंकू ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ पहुंचे ग्रामीणों ने युवक की मृत्यु होने पर डॉक्टर पर भी लापरवाही का आरोप लगाया और उसे पीट दिया। बाद में अस्पताल के अन्य स्टाफ सदस्यों व मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मामले को शांत करवाया। ग्रामीणों का आरोप था कि डॉक्टर ने युवक के इलाज में लापरवाही बरती, जिससे उसकी मौत हुई है। जिस समय वे युवक को अस्पताल लेकर आए, उस समय वह सब कुछ बोल और सुन रहा था। गाड़ी में करीब 20 मजदूर सवार थे, उनमें से दो की मौत हुई है और 10 घायल हुए हैं। 


पूंडरी थाना एसएचओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों का पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए उन्हें कैथल अस्पताल लाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक महिला के पति की शिकायत पर आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed