फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accident due to bike riding on paddy heap, bike rider dies

Kaithal News: धान की ढेरी पर बाइक चढ़ने से हादसा, बाइक सवार की मौत

Sun, 29 Sep 2024 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 29 Sep 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Accident due to bike riding on paddy heap, bike rider dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कस्बा ढांड में रास्ते में पड़ी धान की ढेरी पर बाइक चढ़ने के कारण हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गांव पबनावा निवासी बलबीर सिंह ने ढांड थाना में शिकायत दी कि 27 सितंबर को रात करीब 11 बजे उसका चाचा कृष्ण बाइक पर सवार होकर ढांड जा रहा था। जब वह एफसीआई के गोदाम के पास पहुंचा तो बीच रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति ने धान की ढेरी लगा रखी थी। अंधेरा होने के कारण उसके चाचा की बाइक ढेरी पर चढ़ गई और वह बाइक समेत सड़क पर गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


वे उसके चाचा को अस्पताल लेकर गए, जहां चोट ज्यादा होने के कारण उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक चोरी मामले में आरोपी की गिरफ्तारी

कैथल। बाइक चोरी के एक मामले में पुलिस ने आरोपी कलायत निवासी अजय को काबू कर लिया।

कलायात निवासी विशाल की शिकायत के अनुसार 25 सितंबर को मकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई थी। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक सहित एक अन्य चोरी की बाइक और एक बाइक के पार्ट बरामद किए हैं। दो बाइक कलायत से व एक बाइक नरवाना से चोरी होनी पाई गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed