फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ACB recovered Rs 50 lakh from the accused

Kaithal News: एसीबी ने आरोपियों से की 50 लाख रुपये की रिकवरी

Sat, 01 Jun 2024 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 01 Jun 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
ACB recovered Rs 50 lakh from the accused
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला परिषद में गांवों में सफाई के नाम पर आई सात करोड़ रुपये की राशि में भ्रष्टाचार करने के मामले में एक दिन पहले ही एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिकवरी के लिए पंजाब, दिल्ली और यूपी में दबिश दी थी।

इसके बाद एसीबी ने अब तक गिरफ्तार किए गए सात आरोपियों से 50 लाख रुपये से अधिक राशि की रिकवरी कर ली है। शुक्रवार को इन सात आरोपियों को रिमांड खत्म होने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां उन्हें अब 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


यहां से की रिकवरी ः एसीबी ने सात आरोपियों से उनके ठिकानों पर दबिश देते हुए कैथल के करनाल रोड, कुतुबपुर, पूंडरी और जींद से रिकवरी की है।

जिला परिषद में हुआ सफाई घोटाला

यह है मामला ः वर्ष 2021 की जनवरी में कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार ने जिला परिषद के माध्यम से गांवों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 10.16 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की थी। उस समय पंचायत चुनाव के नजदीक होने के चलते जिला परिषद में प्रशासक लगा हुआ था। इसी समय में 10.16 करोड़ रुपये में करीब सात करोड़ रुपये का गबन 15 आरोपियों ने मिलकर किया था। इस गबन को लेकर कई राजनेताओं व जिला पार्षदों ने प्रमुखता से आवाज उठाई थी। इसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने सभी दस्तावेजों को एकत्रित करते हुए अब कार्रवाई की है। 10 करोड़ रुपये की राशि में महज 30 प्रतिशत तक के ही कार्य करवाए गए थे। अब तक एसीबी की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने 151 पंचायतों में किए गबन के तहत प्रत्येक गांव में नौ लाख 9999 हजार रुपये तक के फर्जी बिल बनाए थे। इसमें राजौंद खंड के छोटे से गांव फरियाबाद में आरोपी अधिकारी व ठेकेदार ने मिलकर मिट्टी के 1300 डंपर, 180 जेसीबी और एक हजार ट्रैक्टर-ट्रालियों से फर्जी काम को दिखाया गया है। जबकि यहां की आबादी ही महत 800 ग्रामीणों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed