फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ACB investigation revealed that the accused had purchased plots with corruption money.

Kaithal News: एसीबी की जांच में आया सामने, आरोपियों ने भ्रष्टाचार के रुपये से खरीद रखे हैं प्लाट

Sat, 01 Jun 2024 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 01 Jun 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
ACB investigation revealed that the accused had purchased plots with corruption money.
कैथल। जिला परिषद के माध्यम से गांवों में स्वच्छता अभियान के लिए गांवों में आई सफाई की ग्रांट में हुए भ्रष्टाचार मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने अपनी जांच तेज कर दी है। जानकारी मिली है कि आरोपियों ने भ्रष्टाचार किए गए रुपये से प्लाट भी खरीदे हैं। अब इन प्लाटों की जानकारी प्राप्त करने के लिए एसीबी राजस्व विभाग से जानकारी लेगी। इस जानकारी के तहत एसीबी यह पता लगाएगी कि आरोपियों ने प्लाट कहां खरीदें हैं और इनकी संख्या कितनी है।
विज्ञापन


वहीं, अब इस सफाई घोटाले में भ्रष्टाचार करने में कैथल जिले के एक भाजपा नेता का नाम भी सामने आया हैं। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व पदाधिकारी प्रवीन सरदाना की फर्म के खाते में भी इस घोटाले राशि की ट्रांजेक्शन हुई है। एसीबी की ओर से दर्ज की गई एफआईआर में भी प्रवीन का नाम है। एसीबी ने उसे हिरासत में लेने के लिए उसके घर सहित अन्य कई जगहों पर दबिश भी दी है, लेकिन अभी वह चल रहा है। इसके साथ ही इस घोटाले मामले का मास्टरमाइंड डिप्टी सीईओ जसविंद्र भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए भी एसीबी ने कुरुक्षेत्र स्थित उसके मकान में दबिश दी, लेकिन एसीबी को सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन




सफाई घोटाले में शामिल हैं 15 आरोपी, अभी तक सात ही हुए गिरफ्तार-

स्वच्छता अभियान के लिए गांवों में आई सफाई की ग्रांट में हुए घोटाला मामले में 15 आरोपी शामिल हैं, लेकिन इसमें से अभी तक केवल सात आरोपियों की ही गिरफ्तारी हो सकी है जबकि अन्य आठ आरोपी अभी गिरफ्तार से बाहर है। अभी तक कैथल में पंचायती राज के एसडीओ रहे रोहतक के एक्सईएन नवीन, कैथल में पंचायती राज के जेई जसबीर सिंह, अकाउंटेंट कुलवंत के साथ पंचायती राज के ठेकेदार गांव फरियाबाद निवासी दिलबाग सिंह, गांव फतेहपुर निवासी अभय संधू, ठेकेदार राजेश व पूंडरी निवासी अनिल को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनका रिमांड शुक्रवार को खत्म हो चुका है और न्यायालय ने इन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस मामले में दर्ज एफआईआर के मुताबिक जेई जयवीर और साहिल व ठेकेदार भाजपा नेता प्रवीन सरदाना, रोहताश, कमल, प्रवीन, तिलक राज व सुमित को आरोपी बनाया गया है। गिरफ्तारी के लिए इन आरोपियों के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन-

सफाई घोटाला मामले में 15 आरोपी शामिल है। इसमें से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें एक भाजपा नेता का नाम भी सामने आया है। उसे, घोटाला के मास्टरमाइंड सहित अन्य आरोपियों को हिरासत में लेने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही इस मामले में सफलता प्राप्त होगी। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों का दो दिन का रिमांड खत्म होने के बाद न्यायालय ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

- महेंद्र सिंह, प्रभारी, एंटी करप्शनल ब्यूरो, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed