फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ACB gives statement for 400 people in 151 panchayats in Zilla Parishad cleaning scam case

Kaithal News: जिला परिषद सफाई घोटाला मामले में एसीबी ने 151 पंचायतों में 400 लोगों के लिए बयान

Tue, 04 Jun 2024 05:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 04 Jun 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
ACB gives statement for 400 people in 151 panchayats in Zilla Parishad cleaning scam case

विज्ञापन
कैथल। जिला परिषद सफाई घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 151 पंचायतों में 400 लोगों के बयान लिए है। यह बयान आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले ही लिए थे जबकि इन बयानों के आधार पर ही कार्रवाई के दस्तावेज तैयार किए गए हैं। एसीबी की ओर से इन गांवों में पहुंचकर सफाई के लिए आई ग्रांट के तहत हुए काम को लेकर ही ग्रामीणों से जानकारी ली है। इसके साथ ही सफाई घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने जिला परिषद से रिकॉर्ड भी मांगा है। इस मामले में पिछले करीब एक सप्ताह से मास्टरमाइंड जिला परिषद का पूर्व डिप्टी सीईओ जसविंद्र एसीबी की गिरफ्त से बाहर है। इसके साथ ही अन्य आरोपी भी अभी एसीबी की गिरफ्तर से बाहर है। हालांकि एसीबी की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर विभिन्न स्थानों पर दबिश भी दी जा रही है, लेकिन अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिल सकी है।







यह है पूरा मामला

वर्ष 2021 में जिला परिषद के माध्यम से करीब 12 करोड़ रुपये की राशि की ग्रांट को मंजूरी मिली थी। इसमें से 10.16 करोड़ रुपये की राशि कामों के लिए आई। जिसमें से आरोपियों ने सात करोड़ रुपये का गबन किया और करीब 30 प्रतिशत तक राशि से काम करवाए। इस घोटाला में कुल 15 आरोपी शामिल हैं, लेकिन इसमें से अभी तक केवल सात आरोपियों की गिरफ्तारी ही हो पाई है। इसमें एसीबी ने अब तक कैथल में पंचायती राज के एसडीओ रहे रोहतक के एक्सईएन नवीन, कैथल में पंचायती राज के जेई जसबीर सिंह, अकाउंटेंट कुलवंत के साथ पंचायती राज के ठेकेदार गांव फरियाबाद निवासी दिलबाग सिंह, गांव फतेहपुर निवासी अभय संधू, ठेकेदार राजेश व पूंडरी निवासी अनिल को गिरफ्तार किया है। मामले में दर्ज एफआईआर के मुताबिक जेई जयवीर और साहिल व ठेकेदार भाजपा नेता प्रवीन सरदाना, रोहताश, कमल, प्रवीन सरदाना, तिलक राज व सुमित को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन


एसीबी कैथल के प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में टीम ने 151 पंचायतों में 400 लोगों के बयान लिए है। बचे हुए आरेापियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

कैथल ही नहीं पूरे हरियाणा में भाजपा नेताओं ने सैकड़ों घोटाले किए हैं। हर बार जांच के नाम पर लीपापोती की जाती है और अधिकारियों को बलि का बकरा बना दिया जाता है। यही हाल कैथल में सफाई घोटाले की जांच के नाम पर किया जा रहा है। इस घोटाले में भाजपा के बड़े नेता भी शामिल हैं। उनकी शह के बिना ये घोटला संभव ही नहीं है। इस मामले की सही तरह से जांच हो। जो बड़ी मछलियां हैं, उनको भी पकड़ना चाहिए। बीते दस सालों में भाजपा ने हरियाणा को घोटालों में नंबर-1 प्रदेश बना दिया है। - अनुराग ढांडा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, आम आदमी पार्टी, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed