फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Aam Aadmi Party to fight against inflation from the streets to the House: Jagmag Mataur

महंगाई के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी आम आदमी पार्टी : जगमग मटौर

Sat, 22 Aug 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 22 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party to fight against inflation from the streets to the House: Jagmag Mataur
आम आदमी पार्टी के कार्यालय में नारेबाजी करते जिलाध्यक्ष व अन्य। विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जगमग मटौर ने कहा कि देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है, लेकिन सरकार इनके समाधान की बजाय लोगों का ध्यान भटकाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों पर चुप नहीं बैठेगी। पार्टी महंगाई के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

पार्टी जिला कार्यालय प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जगमग मटौर ने कहा कि आज किसान, युवा, मजदूर, कर्मचारी और गृहणियां महंगाई की मार झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी जिले के हर गांव व शहर में जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाएगी। उन्होंने पेट्रोल की कीमतों और इथेनॉल मिश्रण को लेकर भी सरकार से पारदर्शिता की मांग की। इस मौके पर ओमप्रकाश काला कुराड, जयप्रकाश गोयत, अमरीक मोर, राजबीर, युवा जिला अध्यक्ष अमन ढूंढवा, लक्ष्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed