{"_id":"684886bc5a3d9f278703ed41","slug":"a-youth-was-injured-in-a-fight-eight-people-were-named-kaithal-news-c-18-1-knl1004-667393-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मारपीट में युवक घायल, आठ नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मारपीट में युवक घायल, आठ नामजद
Wed, 11 Jun 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
कैथल। बालू गांव में मारपीट में युवक घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बालू निवासी पवन कुमार ने कलायत थाना पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 6 जून को गांव के ही बलजीत, निर्मला, अंकुश, अंकित, बलिंदर, गुरजीत सिंह, रवि, गुरुदेव, ज्योति, अरुण और एक अन्य निर्मला ने मिलकर लाठी-डंडों और तेजधार हथियारों से उसके भाई प्रदीप पर हमला कर उसे घायल कर दिया। साथ ही जान की धमकी भी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति पर केस
कैथल। महिला थाना कैथल पुलिस ने दहेज प्रताड़ना में युवक पर मामला दर्ज किया है। सिरसल निवासी विवाहिता ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी करनाल जिले के गोली गांव निवासी शिव कुमार के साथ हुई थी। दिए गए दहेज से ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था और अधिक दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित किया जाता रहा। मारपीट और तानों से तंग आकर वह अपने मायके लौट आई और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। संवाद