फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A youth was cheated of Rs 25 lakh in the name of selling land

Kaithal News: जमीन बेचने के नाम पर युवक से 25 लाख की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
A youth was cheated of Rs 25 lakh in the name of selling land
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चीका के उरलाना गांव में जमीन बेचने के नाम पर मां-बेटे ने मिलकर एक युवक से 25 लाख रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में गुहला थाना की पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुहला थाने में दी गई शिकायत में उरलाना गांव निवासी गुरसेवक सिंह ने बताया कि उसने गांव में दो एकड़ दो मरले जमीन खरीदने के लिए गांव के रेशम सिंह और उसकी माता लखविंद्र कौर से बातचीत की। उसके बाद उन्होंने जमीन का इकरारनामा करवा दिया और उससे जून 2024 में 25 लाख रुपये ले लिए।
आरोपियों ने रुपये लेकर उस जमीन पर उसको कब्जा दे दिया और जल्द ही उसके नाम रजिस्ट्री करवाने की बात कही। रजिस्ट्री के लिए आठ फरवरी 2025 का समय दिया गया लेकिन अब आरोपियों ने रजिस्ट्री करवाने से साफ इन्कार कर दिया है। जब भी वह इस जमीन पर काश्त करने के लिए जाता है तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकियां देते हैं।
विज्ञापन

पांच मार्च को लखविंद्र कौर ने इसमें से आधी जमीन की रजिस्ट्री अपने बेटे रेशम के नाम करवा दी। ऐसा करके आरोपियों ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। गुहला थाना के तहत आने वाली रामथली चौकी इंचार्ज मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed