फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A young man who was going to visit his relatives to give shagun died in a road accident.

Kaithal News: शगुन देने रिश्तेदारी में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
A young man who was going to visit his relatives to give shagun died in a road accident.
II
विज्ञापन


- सीवन के पास हुआ सड़क हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल।
सीवन क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सोनू (40) निवासी नौच को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। वह परिवार में लड़का होने पर अपनी रिश्तेदारी में शगुन देने जा रहे थे। जैसे ही वह सीवन के पास पहुंचे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद चालक भाग गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर परिजनों को बुलाया और इलाज के लिए कैथल के जिला सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। सीवन थाना एडिशनल एसएचओ संदीप ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। मृतक सोनू के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। जांच में पता चला कि उनके परिवार में लड़का होने पर वह शगुन देने के लिए रिश्तेदारी में जा रहे थे। सीवन पहुंचने पर यह हादसा हुआ।
विज्ञापन




दो बेटे व तीन बेटियों से सिर से उठा पिता का साया

अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि सोनू मजदूरी का काम करता था। उनके परिवार में दो बेटे व तीन बेटियां हैं। वह घर में अकेले कमाने वाले थे। परिजनों ने वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed