फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A young man was attacked with a *kasaula* (a type of hoe/mattock) outside his home; when he ran inside to escape, the accused struck his mother on her toes.

Kaithal News: घर के बाहर युवक पर कसौले से हमला, बचने के लिए घर में भागा तो आरोपी ने मां के पैर की उंगलियों पर किया वार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
A young man was attacked with a *kasaula* (a type of hoe/mattock) outside his home; when he ran inside to escape, the accused struck his mother on her toes.
कैथल। गांव रामगढ़ पांडवा में घर के बाहर खड़े युवक पर एक व्यक्ति ने कसौले से हमला कर दिया। युवक बचने के लिए घर के अंदर भागा तो आरोपी ने उसका पीछा किया और घर में मौजूद उसकी मां पर भी कसौले से वार कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे युवक के चाचा ने बीच-बचाव कर दोनों को बचाया। इसके बाद आरोपी दोबारा मिलने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

रामगढ़ पांडवा निवासी साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे वह खेत में काम करने के बाद घर आया था। उसने बाइक घर के बाहर खड़ी ही की थी कि प्रवीन कसौला लेकर वहां पहुंच गया। आरोपी ने उसे ललकारते हुए कसौले से उसकी बाजू पर वार कर दिया। साहिल शोर मचाते हुए बचने के लिए घर के अंदर भागा तो आरोपी भी उसके पीछे घर में घुस गया। उस समय उसकी मां निर्मला घर में काम कर रही थीं। आरोपी ने कसौले से निर्मला के पैर की उंगलियों पर वार कर दिया। दोनों के शोर मचाने पर साहिल का चाचा रघुबीर सिंह मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर दोनों को आरोपी से बचाया। रघुबीर सिंह दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल कलायत लेकर गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कैथल के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। कलायत डीएसपी रोहताश ने बताया कि पुलिस ने आरोपी प्रवीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed