फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A young man died of a drug overdose, a laborer was killed

Kaithal News: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, मजदूर की हत्या

Wed, 09 Jul 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 09 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
A young man died of a drug overdose, a laborer was killed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर में मंगलवार को एक ही दिन में दो अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पहला मामला नशे की ओवरडोज से मौत का है, जबकि दूसरा मामला हत्या से जुड़ा है। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।

पार्क रोड स्थित शीतलपुरी डेरे के पास झील किनारे बालू गांव निवासी 30 वर्षीय दीपक का शव मिला। उसके हाथ में नशे का इंजेक्शन लगा हुआ था। पुजारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। मौके से एक अतिरिक्त सिरिंज, 19,000 रुपये नकद, एक मोबाइल और एक स्कूटी भी बरामद की गई। स्कूटी चौशाला गांव निवासी के नाम रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन


डीएसपी क्राइम सुशील प्रकाश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह ओवरडोज से मौत का मामला प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि पार्क रोड, रेलवे रोड जैसे स्थानों पर नशेड़ियों का जमावड़ा आम बात हो गई है। पुलिस गश्त की मांग के बावजूद स्थायी समाधान नहीं निकल पा रहा है।


रायबरेली का रहने वाला था श्रमिक

दूसरी घटना जींद रोड स्थित एक खल मिल में हुई, जहां 38 वर्षीय रामविलास (निवासी बेलखारा, रायबरेली) की लोहे की रॉड से वार कर हत्या कर दी गई। वह अपने गांव के ही साथी गणेश के साथ मिल में काम करता था और साथ ही रहता था। मंगलवार देर रात करीब 11 बजे दोनों में खाना खाने के बाद किसी बात पर कहासुनी हुई।


जैसे ही रामविलास सोने गया, आरोपी ने उसकी गर्दन पर रॉड से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी भाग निकला। चौकी प्रभारी राजेंद्र के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed