{"_id":"68f7dc6f6a9d9137fa0e9776","slug":"a-spark-caused-a-fire-in-the-car-kaithal-news-c-245-1-kht1010-139590-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चिंगारी गिरने से कार में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चिंगारी गिरने से कार में लगी आग
Wed, 22 Oct 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
21kht_7_सेक्टर 19 में पटाखों के कारण जली कार
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सेक्टर 19 में दिवाली की रात बड़ा हादसा होते-होते बच गया, जब घरों की छतों पर आतिशबाजी कर रहे लोगों की ओर से छोड़ा गया जलता हुआ पटाखा नीचे खड़ी एक कार पर आ गिरा। देखते ही देखते कार में आग लग गई और वह धूं-धूं कर जलने लगी।
फायर स्टेशन इंचार्ज नरेश कुमार ने बताया कि घटना सेक्टर 19/2 स्थित एक मकान के बाहर हुई। लोगों के छतों पर पटाखे चलाने के दौरान एक जलता हुआ पटाखा कार के बोनट पर गिरा, जिससे आग लग गई। पहले बोनट में आग सुलगी, लेकिन कुछ ही मिनटों में लपटें पूरी कार को अपनी चपेट में ले गईं।
आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कार से उठती तेज लपटों की गर्मी से नजदीकी मकानों की दीवारें तक तपने लगीं।
विज्ञापन
नरेश कुमार ने बताया कि गनीमत यह रही कि कार के पास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि पटाखे जलाते समय विशेष सावधानी बरतें और वाहनों को खुले स्थान पर खड़ा न करें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।