फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A rally was taken out in Dhand and people were encouraged to enter

Kaithal News: ढांड मंे रैली निकाली, प्रवेश कराने के लिए किया प्रेरित

Fri, 04 Apr 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 04 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
A rally was taken out in Dhand and people were encouraged to enter
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। बलिदानी केहर सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढांड के बच्चों ने सरकार स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में दाखिले के प्रेरित करते के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली। स्कूल के शुरू होकर रैली गांव की गलियों से होते हुए वापस स्कूल में संपन्न हुई।

रैली के दौरान बच्चों ने आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे, पढ़ेंगे पढ़ाएंगे स्कूल जरुर जाएंगे नारों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। सरकार की ओर से राजकीय विद्यालयों में दी जा रही सुविधाओं का प्रचार किया गया तथा ग्रामीणों को स्कूल की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य रेनू बाला ने कहा कि सरकारी स्कूलों में संख्या वृद्धि के लिए सरकार के नामांकन अभियान प्रवेश उत्सव समारोह चलाया हुआ है। जिसके तहत आज गांव में बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों में तमाम मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। विद्यालयों में प्रशिक्षित व योग्य अध्यापक हैं वहीं अच्छे भवन,कम्प्यूटर लैब,साइंस की प्रयोगशाला, लाइब्रेरी, खेल का मैदान है। कापी, किताबें, वर्दी, स्कूल बैग, जूते व छात्रवृत्ति भी दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed