फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A migrant worker sleeping in Manas village died of snake bite

Kaithal News: मानस गांव में सो रहे प्रवासी मजदूर की सर्प दंश से मौत

Sat, 05 Jul 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 05 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
A migrant worker sleeping in Manas village died of snake bite

विज्ञापन
कैथल। मानस गांव में शुक्रवार की रात के समय खाट पर सो रहे एक प्रवासी मजदूर को सांप ने डस लिया। तीन घंटे में ही जहर फैलने से उसकी मौत हो गई। यह घटना रात करीब दो बजे की है।

मृतक के साथी महेश मंडल ने बताया कि वे बिहार के सुपौल जिले से धान की रोपाई के लिए आए हुए करीब 50 मजदूरों के दल में शामिल हैं। उनकी टोली में 10–12 मजदूर थे। 35 वर्षीय जय प्रकाश मंडल खाट पर सोया हुआ था, जबकि अन्य साथी खेत में बने कोठे की छत पर सो रहे थे।
विज्ञापन


रात करीब दो बजे जय प्रकाश को सांप ने डस लिया। उसने तुरंत शोर मचाया। साथी मजदूरों ने खेत मालिक को फोन किया, जो बाइक लेकर मौके पर पहुंचा। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर साढ़े चार बजे जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां आपातकालीन वार्ड में डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, मगर कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेश मंडल ने बताया कि मृतक विवाहित था। उसके चार छोटे बच्चे हैं—दो बेटे (6 व 4 वर्ष) और दो बेटियां (3 वर्ष व डेढ़ वर्ष)। उन्होंने सरकार से गरीब परिवार को मदद देने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed