{"_id":"6a24bc62ec251dd5d90c3327","slug":"a-man-was-attacked-with-an-iron-rod-after-entering-his-house-and-an-fir-was-lodged-against-three-people-kaithal-news-c-245-1-kht1012-150456-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: घर में घुसकर युवक पर लोहे की राड से हमला, तीन पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: घर में घुसकर युवक पर लोहे की राड से हमला, तीन पर प्राथमिकी
Sun, 07 Jun 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 07 Jun 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
कैथल। पाडला गांव निवासी प्रदीप कुमार ने शनिवार को तीन आरोपियों पर लोहे की राड से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। घायल युवक का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा।
गांव पाडला निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी अंजलि शनिवार को घर के मुख्य द्वार पर बैठी थी, जबकि उनका दो वर्षीय बेटा परनीत गली में खेल रहा था। इसी दौरान साइकिल चला रहा एक किशोर बच्चे से टकरा गया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर प्रदीप बाहर आया और लड़के से पूछताछ की। लड़के ने स्वयं को बलराज और शुभम का भांजा बताया और वहां से अपने रिश्तेदारों के घर चला गया। रात में बलराज उर्फ जोनी, शुभम और दीपक राणा उसके घर में घुस आए। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए विवाद शुरू कर दिया और जातिसूचक टिप्पणियां कीं। इसके बाद आरोपियों ने लोहे की रॉड तथा लात-घूंसों से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसे चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी अंजलि को भी धक्का दिया गया।शिकायतकर्ता ने बताया कि शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। सदर थाना के जांच अधिकारी दीपक ने बताया कि शिकायत के आधार पर बलराज उर्फ जोनी, शुभम और दीपक राणा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद