{"_id":"697275c4b82b62f32c01b984","slug":"a-grand-event-is-being-held-today-at-the-shri-khatu-shyam-temple-in-kalayat-kaithal-news-c-245-1-kht1005-143996-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत में आज श्री खाटू श्याम मंदिर में भव्य आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत में आज श्री खाटू श्याम मंदिर में भव्य आयोजन
Fri, 23 Jan 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
कलायत। वसंत पंचमी के पावन अवसर पर कलायत स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में 23 जनवरी को भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। तीन वर्ष पूर्व वसंत पंचमी के दिन ही मंदिर में बाबा श्याम जी की विधिवत स्थापना हुई थी। इस शुभ अवसर की स्मृति में मंदिर समिति द्वारा विशेष आयोजनों की रूपरेखा तैयार की गई है।
मंदिर के पुजारी सुनील दत्त शांडिल्य और पंडित विजय शास्त्री ने बताया कि सुबह 9 बजे महाआरती का आयोजन होगा। सभी नगरवासियों में पीतांबरी रंग का बागा वितरित किया जाएगा। परंपरा के अनुसार वसंत पंचमी के दिन श्रद्धालुओं को पीले वस्त्र धारण कर पूजा करनी चाहिए और पीली वस्तुएं दान करनी चाहिए। ऐसा करने से परिवार में सुख, समृद्धि, और विद्या का विकास होता है।
संध्या संकीर्तन शाम 3 बजे से आयोजित होगा, जिसमें भजन प्रवाहक बाबा श्याम जी के भजनों का गुणगान करेंगे। इस वर्ष मंदिर में रोशनी मेला और गोगा मेड़ी मेले की तर्ज पर विशेष मेला भी आयोजित किया जाएगा। संवाद