फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A friend was killed by hitting him on the head with a hammer over a dispute of Rs 3,000; the accused was arrested.

Kaithal News: तीन हजार रुपये के विवाद में दोस्त की सिर पर हथौड़े से वार कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 01 Jun 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 01 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
A friend was killed by hitting him on the head with a hammer over a dispute of Rs 3,000; the accused was arrested.
मृतक मजदूर कामेश्वर दास की फाइल फोटो। परिजन
पूंडरी/ कैथल। रविवार रात को बिहार निवासी 36 वर्षीय मजदूर कामेश्वर दास की गांव भाणा में दोस्त ने तीन हजार रुपये के विवाद में हथौड़े से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार शराब पीते समय दोनों मजूदरों में तीन हजार रुपये गायब होने पर कहासुनी हो गई। हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात के बाद एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल के साक्ष्य जुटाए गए। टीम को वारदात स्थल के बाहर काले रंग के जूते रखे हुए मिले।
विज्ञापन

पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में बिहार के शिवहर जिले के तरियानी छप्परा निवासी राकेश ने बताया कि वह अपने गांव के उमेश दास और कामेश्वर दास के साथ पिछले करीब 15 से 20 दिनों से गांव भाणा में गन्ना बंधाई का कार्य कर रहा था। वे तीनों किसान कृष्ण ढुल के खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे पर रह रहे थे। रविवार रात करीब नौ बजे उमेश और कामेश्वर शराब पी रहे थे। इस दौरान उमेश अपनी डायरी और पैसों के लिए कामेश्वर से उलझ पड़ा। उसने दोनों को समझाने का प्रयास किया और झगड़ा शांत कराने की कोशिश की लेकिन दोनों के बीच तनाव लगातार बढ़ता गया। इसके बाद वह खाना बनाने में व्यस्त हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान दोनों मजदूरों में कहासुनी ने हाथापाई का रूप ले लिया। उमेश दास ने गुस्से में आकर कोठे में पड़ा हथौड़ा उठा लिया और कामेश्वर के सिर और कमर पर चार से पांच बार हथौड़े से वार किए। गंभीर चोट लगने से वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। घटना के बाद राकेश खेत मालिक कृष्ण ढुल के घर पहुंचा और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम
सूचना मिलने पर खेत मालिक और उनके परिजन मौके पर पहुंचे। घायल कामेश्वर को तत्काल वाहन से पूंडरी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक और आरोपी दोनों बिहार के शिवहर जिले के निवासी थे और रोजी-रोटी कमाने के लिए 15 दिन पहले हरियाणा आए थे। वे गांव भाणा में गन्ना लगाने और बंधाई का कार्य कर रहे थे।


पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की
पूंडरी थाना प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि राकेश के बयान पर आरोपी उमेश दास के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
आरोपी को किया गिरफ्तार
इस मामले में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी बिहार निवासी उमेश दास को गांव पाई से काबू कर लिया है। मामले की पूछताछ जारी है।

मृतक मजदूर कामेश्वर दास की फाइल फोटो। परिजन

मृतक मजदूर कामेश्वर दास की फाइल फोटो। परिजन

मृतक मजदूर कामेश्वर दास की फाइल फोटो। परिजन

मृतक मजदूर कामेश्वर दास की फाइल फोटो। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed