फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A fake firm was created using employee's documents and Rs 11 lakh was siphoned off.

Kaithal News: कर्मचारी के दस्तावेजों पर फर्जी फर्म बना 11 लाख रुपये हड़पे

Mon, 12 Jan 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 12 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
A fake firm was created using employee's documents and Rs 11 lakh was siphoned off.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मॉडल टाउन निवासी एक व्यक्ति पर अपने ही कर्मचारी के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी फर्म बनाकर 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप लगे हैं। मामले का खुलासा होने पर पीड़ित कर्मचारी ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू

कर दी है।

गांव पाडला निवासी कप्तान ने शिकायत में बताया कि वह कम पढ़ा-लिखा है और मॉडल टाउन में इन्वर्टर बैटरी व स्क्रैप का कारोबार करने वाले मुकेश के पास काम करता है। सितंबर 2022 में आरोपी ने उसे बैंक से सस्ते ब्याज दर पर लोन दिलाने का झांसा दिया और इसी बहाने उसका आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज ले लिए। कुछ समय बाद जब उसने लोन के बारे में पूछा तो आरोपी ने यह कहकर टाल दिया कि उसका लोन नहीं हो सकता। पीड़ित ने जब अपने कागजात वापस मांगे तो आरोपी ने बाद में देने की बात कहकर टरका दिया। इसी दौरान एक दिन पीड़ित के मोबाइल पर बैंक खाते में चार्ज कटने का मैसेज आया, जिससे उसे संदेह हुआ।
विज्ञापन


पीड़ित ने बैंक जाकर जानकारी ली तो पता चला कि आरोपी ने उसके दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर उसके नाम पर एक फर्म बना रखी है। साथ ही बैंक में खाता खुलवाकर चेकबुक भी हासिल कर ली गई थी। जब पीड़ित ने इस बारे में आरोपी से सवाल किया तो उसने साफ कह दिया कि फर्म के लेन-देन की जिम्मेदारी उसकी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि उक्त फर्म के नाम पर आरोपी ने एक व्यक्ति से इन्वर्टर बैटरी सप्लाई के लिए 11 लाख रुपये एडवांस में लिए, लेकिन न तो बैटरी की सप्लाई की गई और न ही रकम वापस की गई। चूंकि फर्म पीड़ित के दस्तावेजों पर दर्ज है, इसलिए उसे मानसिक और कानूनी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शहर थाना पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने दस्तावेजों का इस्तेमाल कर अन्य लेन-देन भी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed