फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A development project worth Rs 4.50 crore will soon open in Kalayat.

Kaithal News: कलायत में जल्द खुलेगा 4.50 करोड़ रुपये के विकास का पिटारा

Wed, 11 Feb 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 11 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
A development project worth Rs 4.50 crore will soon open in Kalayat.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत शहर के समग्र विकास के लिए नगर पालिका प्रशासन ने बड़े स्तर पर विकास कार्यों का मसौदा तैयार कर लिया है। नगर पालिका सचिव पवन शर्मा ने बताया कि शहर में करीब 4 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कार्यों में वार्ड नंबर 12 में 2 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से भगवान परशुराम सामुदायिक भवन के अधूरे निर्माण को पूरा करना शामिल है।

सचिव ने बतााय कि इसी प्रकार वार्ड 8 में 95 लाख रुपये से महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सभागार निर्माण, वार्ड 1 में 35 लाख रुपये से डॉ. भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय का सौंदर्यीकरण तथा वार्ड 1 की गुरु रविदास कॉलोनी में एक करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक भवन सहित अन्य निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही वार्ड 5 में मुढाढ़ रियासत की ऐतिहासिक बड़ी चौपाल, वार्ड 4 में बाला पट्टी चौपाल और वार्ड 6 में निर्मल चौपाल के कायाकल्प को लेकर भी सरकार द्वारा अधिकारियों से ग्राउंड रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम जन संवाद में उठी थी विकास कार्यों की मांग ः शहर के विकास से जुड़े इन कार्यों की मांग संयुक्त रूप से पार्षदों द्वारा पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा की उपस्थिति में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष कैथल में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान प्रमुखता से उठाई गई थी। इसके बाद नायब सैनी सरकार ने संबंधित विभागों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

नगर पालिका द्वारा इन कार्यों के प्रारूप तैयार करने और टेंडर प्रक्रिया को पूरा करने की कार्यवाही तेजी से की जा रही है। उल्लेखनीय है कि बजट उपलब्ध होने के बावजूद जब विकास कार्य समय पर शुरू नहीं हो पाए, तो मामला सरकार के संज्ञान में आने पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। बॉक्स


गुरु रविदास कॉलोनी में बनेगा सामुदायिक भवन

कलायत के वार्ड 1 स्थित श्री रैदास तख्त परिसर में 25 जनवरी को आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास जन्मोत्सव के दौरान पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने एक करोड़ रुपये के बजट से सामुदायिक भवन निर्माण का टेंडर जल्द लगवाने की घोषणा की थी। इस भवन का निर्माण गुरु रविदास कॉलोनी में किया जाएगा, जिसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा बजट जारी किया जा चुका है। इसके साथ ही वार्ड 1 में व्यापक स्तर पर गलियों का निर्माण कार्य जारी है। वहीं सीता नगर, फकीर पीर कॉलोनी, अनाज मंडी, रेलवे रोड और सजूमा रोड के दोनों ओर जिन गलियों का निर्माण अभी बकाया है, उन्हें भी शीघ्र पूरा करने की योजना पाइपलाइन में है।


विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे सीएम ः राजीव

कलायत भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव राजपूत ने बताया कि करोड़ों रुपये के विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए नगर पालिका द्वारा सभी आवश्यक औपचारिकताएं तेजी से पूरी की जा रही हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं विकास कार्यों की नियमित समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पदाधिकारियों, नगर पालिका के जन प्रतिनिधियों और 36 बिरादरी के सहयोग से कलायत में विकास कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed