{"_id":"6a0b69c45d943a2c1d058774","slug":"a-community-hall-will-be-built-in-dhanori-at-a-cost-of-rs-1-crore-kaithal-news-c-245-1-kht1013-149544-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: धनोरी में एक करोड़ से बनेगा कम्युनिटी हॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: धनोरी में एक करोड़ से बनेगा कम्युनिटी हॉल
Tue, 19 May 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 19 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। धनोरी गांव में आधुनिक सुविधाओं से लैस कम्युनिटी हॉल (सामुदायिक केंद्र) का निर्माण शुरू होने जा रहा है। इस परियोजना के पूरा होने से न केवल गांव की आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी, बल्कि ग्रामीणों को सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए एक सुविधाजनक स्थान भी उपलब्ध हो सकेगा।
गांव धनोरी में बनने वाले इस कम्युनिटी हॉल के निर्माण पर पंचायती राज विभाग की ओर से करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग की तरफ से योजना को प्रशासनिक मंजूरी दी जा चुकी है। प्रस्तावित सामुदायिक केंद्र में आधुनिक सुविधाओं के तहत बड़ा मुख्य हॉल, बैठक कक्ष, रसोईघर, शौचालय ब्लॉक और चहारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा परिसर में रोशनी और स्वच्छ पेयजल की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि बड़े आयोजनों में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
ग्रामीणों की लंबे समय से थी मांग : ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से सामुदायिक केंद्र की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
सार्वजनिक भवन के अभाव में शादी-ब्याह, सामाजिक बैठकें, पंचायतें और अन्य कार्यक्रम आयोजित करने में
लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को निजी मैरिज पैलेसों में अधिक खर्च करना पड़ता था। गांव में कम्युनिटी हॉल बनने से ग्रामीणों के समय और धन दोनों की बचत होगी। पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता परमिंद्र सिंह का कहना है कि हाल पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी
प्रशासनिक स्तर पर योजना को अमलीजामा पहनाने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कम्युनिटी हॉल निर्माण की टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। तकनीकी और वित्तीय निविदाओं के अंतिम चरण के बाद संबंधित एजेंसी को वर्क अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही आगामी दिनों में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।