फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   भाजपा ने निकाली जिले भर में बाइक रैली

भाजपा ने निकाली जिले भर में बाइक रैली

Sun, 03 Mar 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने निकाली जिले भर में बाइक रैली
भाजपा ने निकाली जिले भर में बाइक रैली
विज्ञापन

कैथल में भाजपा नेता राव सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में निकाली गई रैली
फोटो संख्या-42,
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिले भर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा बाइक रैली निकाली गई। शहर में अनाज मंडी में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राव सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में मोटरसाइकिल यात्रा निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं ने भाग लिया। मोटर साइकिल यात्रा निकालने से पहले अनाज मंडी में कैथल विधानसभा के सभी कार्यकर्ता अपनी अपनी मोटरसाइकिल लेकर एकत्रित हुए और राव सुरेंद्र भी मोटरसाइकिल बैठकर यात्रा के लिए रवाना हुए और राव सुरेंद्र ने हजारों मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ कैथल अनाज मंडी से होते हुए नैना मूंदड़ी, क्योड़क, नौच, जसवंती, मानस बुढा खेड़ा, सुजुमा, दीवाल और कुतुबपुर से होते यात्रा का समापन किया। राव सुरेंद्र ने कहा कि यह यात्रा आज शहीदों की याद में पूरे भारत देश में निकाली जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ही नारा है। सबका साथ सबका विकास। जिस प्रकार से हमें जनता का समर्थन मिल रहा है, आशीर्वाद मिल रहा है, इससे ऐसा लगता है कि नरेंद्र मोदी 2019 में दोबारा से प्रधानमंत्री बनेंगे।
39
गुहला-चीका में विधायक कुलवंत बाजीगर की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पार्टी की नीतियों का प्रचार किया। विधायक ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश आगे बढ़ रहा है। आज भारत का लोहा पूरी दुनिया ने माना है। इसी का परिणाम है कि पाक झुका हुआ है।
विज्ञापन

देश और प्रदेश में भाजपा का जनाधार बढ़ा है सुभाष हजवाणा
फोटो नंबर-25
पूंडरी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाणा के नेतृत्व में बाइक विजय संकल्प रैली निकाली। कार्यकर्ता उनके पार्टी कार्यालय में सुबह 10 बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। इस मौके पर विधानसभा विस्तारक दिनेश शर्मा, देवेंद्र पांचाल, कृष्ण शर्मा सांच, विनोद फतेहपुर, बलविंद्र हजवाणा, पवन बरसाना, सुशील काकौत, सुरेश खेड़ी, प्रमोद शर्मा, श्यामलाल गर्ग, विजय बुच्ची, केहर सिंह, नवीन गर्ग भाणा, भजन कश्यप, सुभाष बरवाला, विक्रम, जसमेर प्रजापति, रामदिया शर्मा, मनोज, बूटा सिंह, रतनलाल, तरसेम गर्ग, अमन बरसाना, स. लखविंद्र व प्रेम खेड़ी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नंबर-26
पूंडरी। अनाज मंडी पूंडरी से भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रणधीर गोलन ने पार्टी की प्रस्तावित बाइक रैली निकाली। मंडी में सुबह कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष संजीव गामड़ी, बलबीर सैनी, नफेसिंह, राजेश कुमार, दिलबाग सिंह, नीरज कुमार पालाराम भी मौजूद थे।
सभी कार्यकर्ता भाजपा को देश व प्रदेश में फिर सेे सता में लाने का ले संकल्प: बाजीगर
फोटो नंबर-20
सीवन। विजयी संकल्प बाइक रैली जोकि चीका अनाज मंडी से चलकर व पूरे हलका का चक्कर लगाकर सीवन खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में समाप्त हुई। कार्यालय में विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि आज सभी कार्यकर्ता यह संकल्प ले कि देश व प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा सरकार ही लाकर दम लेंगे। इस अवसर पर सीवन सरपंच प्रतिनिधि ब रेंद्र सिंह खारा, गुरजीत चौहान, साहब सिंह, नरेश मुंजाल, ओमप्रकाश नौथरा पंच, बाल कृष्ण मोरे, कुमारी संगीता, चेयरमैन नेत्रपाल शर्मा, रामनिवास सैनी पंच, गोल्डी पंच, मांगे राम जिंदल, निर्भय औलख, सरपंच बलिहार सिंह, सरपंच सतनाम सिंह, लाडी सरपंच, सुखविंद्र सरपंच, शमशेर चीका, सूरजभान शर्मा पप्पा, महेंद्र चीमा व गगन सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकत्र्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

राजौंद में धर्मपाल शर्मा की अगुवाई में निकाली यात्रा
फोटो नंबर-22
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा की अगुवाई में विजय संकल्प यात्रा कलायत कपिल मुनि से शुरू होकर क्षेत्र के हर गांव से होती हुई राजौंद में संपन्न हुई। यात्रा में भारी संख्या में युवा मोटरसाइकिलों के काफिले पर भारत माता की जय व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नारे लगाते हुए राजौंद पहुंचे। यात्रा के संयोजक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा ने राजौंद महाराणा प्रताप चौंक पर सरकार की उपलब्धियों बारे युवाओं व लोगों को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा किसान सैल के जिला प्रधान अजीत चहल, राजौंद मंडल प्रधान कुलविंद्र राणा, बालू मंडल प्रधान राजेश बिढ़ाण, कलायत मंडल प्रधान राममेहर, पार्षद प्रतिनिधि रोहित शर्मा, पार्षद सुरेंद्र डांगी, नगरपालिका चेयरमैन कलायत प्रतिनिधि शलिंद्र, वासुदेव, संजय सैनी, राजू कौशिक सहित भारी संख्या में युवा मौजूद थे।


ढांड में भी निकाली गई यात्रा
फोटो नंबर-37
ढांड। भाजपा नेता रणधीर सिंह गोलन के नेतृत्व में हल्का स्तर पर भाजपा संगठन क्षेत्र में आज विजय का संकल्प लेकर हर गांव, गली और शहर में बाइक रैली लेकर पहुंचा। इस रैली में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुखत्यार सिंह साकरा, चेयरमैन राजेंद्र शर्मा सिरसल, चेयरमैन इस्मसिंह साकरा, रमेश गोलन, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजेंद्र फौजी कौल, जितेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष सजीव गामडी, सुरेंद्र जाजनपुर, सतपाल टयोंठा, बलबीर सिंह सैनी, रामलाल, बलजीत सिंह, रामफल टीक भी मोटर साइकिल पर सवार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed