फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   डा. संतोष खुराना बनी नगरपालिका की चेयरपर्सन व जयपाल सैनी चुने गये वाइस चेयरमैन

डा. संतोष खुराना बनी नगरपालिका की चेयरपर्सन व जयपाल सैनी चुने गये वाइस चेयरमैन

Sat, 02 Mar 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
डा. संतोष खुराना बनी नगरपालिका की चेयरपर्सन व जयपाल सैनी चुने गये वाइस चेयरमैन
डॉ. संतोष चेयरपर्सन व जयपाल वाइस चेयरमैन बने
विज्ञापन

सर्वसम्मति से हुआ नगर पालिका का चुनाव
फोटो संख्या-31 से 33
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। नगरपालिका चेयरमैन के चुनाव में शुक्रवार को सर्वसम्मति से डॉ. संतोष को चेयरपर्सन व जयपाल उर्फ बोबी सैनी को वाइस-चेयरमैन चुना गया। 22 फरवरी को चुनाव स्थगित होने के बाद दोबारा 1 मार्च की तारीख चुनाव के लिए तय कि गई थी और प्रशासन द्वारा सीटीएम कैथल वीरेंद्र हुड्डा को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। ठीक समय पर विधायक प्रो. दिनेश कौशिक व जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर के साथ सभी पार्षद नगरपालिका कार्यालय में पहुंच गये थे।
लगभग 2.30 बजे पहुंचे चुनाव अधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया शुरू की। वार्ड न. 10 की पार्षद ज्योति रानी ने वार्ड न. 7 की पार्षद डॉ. संतोष के नाम का चेयरमैनी के लिए अनुमोदन किया। जिस पर सभी पार्षदों ने अपनी सहमति जता दी। उसके बाद वार्ड न. 6 की पार्षद ऋतु मचल ने वार्ड न. 2 के पार्षद जयपाल उर्फ बोबी सैनी के नाम का अनुमोदन किया। जिसके नाम पर भी सभी पार्षदों द्वारा अपना समर्थन जताया गया। चुनाव प्रक्रिया के बाद सीटीएम वीरेंद्र हुड्डा ने विधायक प्रो. दिनेश कौशिक व जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर की मौजूदगी में दोनों के नामों की घोषणा की।
विज्ञापन

एक समान विकास रहेगी प्राथमिकता : नवनियुक्त चेयरपर्सन चुनी गई डा. संतोष ने कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि शहर का एक समान विकास और लोगों के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएंगे। विधायक व सरकार के सहयोग से शहर का चहुमुखी विकास करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। सभी पार्षदों को साथ लेकर वे विकास पर ध्यान देंगी। उन्होंने सभी पार्षदों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी शहर के विकास में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे भाजपा से जुड़ी हुई हैं और पूंडरी के विकास के लिए पूरा जी-जान लगा देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक प्रो. दिनेश कौशिक ने कहा कि शहर का विकास करवाना ही मुख्य उद्देश्य है। जो शहर की मुख्य समस्याएं काफी लंबे समय से अधूरी पड़ी हुई थी, अब उन्हें चेयरमैन को साथ लेकर पुरा करवाया जायेगा। सभी पार्षदों के सहयोग से शहर के विकास में ग्रांट की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने कहा कि सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न होना पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम है। सभी पार्षदों ने संगठन में विश्वास जताते हुये एकजुटता का परिचय दिया है। मुख्यमंत्री हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर प्रदेश के विकास में लगे हुये है। सरकार पूरी पारदर्शिता से कार्य कर रही है।

समर्थकों ने मनाया जश्न : जैसे ही नगरपालिका के बाहर खड़े डा. संतोष के समर्थकों को पता चला कि चेयरपर्सन बन गई हैं समर्थक ढोल की थाप पर जमकर नाचे और रंग-गुलाल एक दूसरे को लगाकर और बधाई देकर अपनी खुशी का इजहार करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed