फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   छात्राओं का स्वास्थ्य धीरे-धीरे हो रहा दुरुस्त, बढने लगी छात्र संख्या

छात्राओं का स्वास्थ्य धीरे-धीरे हो रहा दुरुस्त, बढने लगी छात्र संख्या

Fri, 05 Oct 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं का स्वास्थ्य धीरे-धीरे हो रहा दुरुस्त, बढने लगी छात्र संख्या
छात्राओं का स्वास्थ्य धीरे-धीरे हो रहा दुरुस्त, बढने लगी छात्र संख्या
विज्ञापन

फोटो नंबर-30
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में अचानक बच्चों के बीमार होने पर शिक्षा विभाग नजर रखे हुए है। अधिकारियों की टीम द्वारा समय-समय पर स्कूल का निरीक्षण किया जा रहा है। चिकित्सकों की टीम भी स्कूल पहुंच बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है। शुक्रवार को जिला मलेरिया अधिकारी डा नीरज मंगला, स्कूल हैल्थ चिकित्सक डा मनोज व नृसग सिस्टर संगीता कपूर के साथ स्कूल में पहुंचे जहां उन्होंने बच्चों से बातचीत की। स्कूल परिसर को देख डा.मंगला संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार परिसर में घास फैली हुई है उससे बीमारी फैलाने की अधिक आंशका बनी होती है। उन्होंने बताया कि स्कूल जैसे संस्थानों में इस प्रकार घास का होना किसी भी सूरत में सही नहीं है। उन्होंने बताया कि बच्चों में जिस प्रकार खुजली की शिकायत देखने को मिल रही है उसका कारण न केवल नमी हो सकती है बल्कि घास भी इसका कारण बन सकती है। स्कूल में फैली घास के बारे में पूरा संज्ञान लिया जाएगा जिसके चलते जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिख स्कूल परिसर से घास पूरी तरह साफ करवाने बारे कहा जाएगा। स्कूल इंचार्ज मैडम भारती ने बताया कि परिसर में खड़ी व बढने वाली घास पर अंकुश लगाने के लिए समय-समय पर दवा का छिड़काव भी किया जाता है मगर घास कम तो हो जाती है पर समाप्त नहीं होती। उन्होंने बताया कि इस बारे में विभागीय अधिकारियों को भी पत्र प्रेषित किया हुआ है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए जाएंगे विशेष शिविर:-
जिला मलेरिया अधिकारी डा.नीरज मंगला ने बताया कि स्कूल में बेटियों के बीमार होने की सूचना मिलने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल में पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार लगातार स्कूल पर निगाह रखी जा रही है वहीं समय-समय पर स्कूल में विशेष शिविर भी आयोजित किए जाएंगे जिसके चलते जहां स्कूल हैल्थ चिकित्सक डा.मुकेश द्वारा कृमिनाशक गोलियां बच्चों को खिलाई जाएगी वहीं बच्चों की आंखों का चैक अप करने के लिए भी विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed