फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   12 सितंबर तक हत्यारों की गिरक्रतारी नहीं हुई तो सड़कों पर उतरंगे ब्राह्मण

12 सितंबर तक हत्यारों की गिरक्रतारी नहीं हुई तो सड़कों पर उतरंगे ब्राह्मण

Thu, 06 Sep 2018 12:19 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
12 सितंबर तक हत्यारों की गिरक्रतारी नहीं हुई तो सड़कों पर उतरंगे ब्राह्मण
12 सितंबर तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सड़कों पर उतरंगे ब्राह्मण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। करनाल में यूपी बार्डर पर 19 अगस्त को श्री गोविंद धाम संत आश्रम भाई-बहन मंदिर में पाठ करने आए पुजारियों की हत्या और लूटपाट के मामले में हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने डीसी को अपनी मांगों का एक ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर 12 सितंबर तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रदेश का ब्राह्मण समाज सड़कों पर उतरेगा। इससे पूर्व, महासभा ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पहलवान की अध्यक्षता में एकत्रित हुई। मंच का संचालन ब्रह्मण कल्याण समिति के महासचिव महीपाल कौशिक ने किया। मुख्य वक्ता समिति प्रधान रतन लाल शर्मा व जिला सर्व ब्राह्मण धर्मशाला के प्रधान रामपाल सिरटा थे। ज्ञापन के माध्यम से ब्राह्मणों ने करनाल पुलिस प्रशासन से इस मामले में तीव्रता से जांच की मांग करते हुए हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा पहलवान, रामपाल, एडवोकेट पीएल भारद्वाज, ओमप्रकाश शर्मा, सुभाष शर्मा, सतबीर थुआ, सुभाष शर्मा, रविन्द्र, आनंद शर्मा आदि ने सारे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 19 अगस्त को मंदिर के अंदर बरामदे में मेन गेट के सामने फोल्डिंग पर पंडित विनोद निवासी बदनारा कैथल, उसका मामा रविन्द्र निवासी बांबरेहड़ी व साला अजय सो रहे थे और सेवादार हरजिंद्र सिंह व सुलतान मंदिर के पीछे गोशाला में बने एक कमरे में सो रहे थे। रात के समय 10 से 15 बदमाश मंदिर में घुसे और उन्होंने गोशाला के कमरे में तख्त पर सो रहे हरजिंद्र व सुलतान के कपड़े से हाथ बांध दिए और सुलतान का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। साथ ही तेजधार हथियार से वार कर हरजिंद्र को घायल कर उसकी भी जीभ काट दी थी। अज्ञात व्यक्तियों ने बरामदे में फोल्डिंग पर सो रहे तीनों पंडितों के हाथ फोल्डिंग से बांध दिए और पंडित विनोद को भी गंभीर चोट मारकर उसकी हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि इस घटनाक्रम में पुलिस की जांच से ब्राह्मण समाज संतुष्ट नहीं है। उन्होंने इस मामले में मांग की है कि पुलिस जल्द कार्रवाई करते हुए हत्यारों को गिरफ्तार कर सारे मामले का पर्दाफाश करें। साथ ही पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा दे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगें नहीं मानती तो पूरे प्रदेश का ब्राह्मण समाज मजबूर होकर 12 सितंबर को करनाल में ब्राह्मण धर्मशाला में एकत्रित होकर सड़कों पर प्रदर्शन करेगा। इस अवसर पर दिनेश, रामनिवास, कृष्णा शर्मा, सतपाल, मनदीप, रप्रदीप शर्मा, गौरव, विनय शर्मा, येागेश और विनोद कैलरम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed