{"_id":"5b8ed3e5867a554876418635","slug":"91536087013-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू की दस्तक शुरू, मामला आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू की दस्तक शुरू, मामला आया सामने
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू का एक और मामला आया सामने
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मौसम की करवट के साथ ही डेंगू की दस्तक शुरू हो गई है। मंगलवार को एक और मामला सामने आया है। मरीज शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल है। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मरीज गुरुग्राम में नौकरी करता है। वहीं डेंगू हुआ है। इस बारे में वहां के अधिकारियों को सूचित कर दिया है।
बता दें कि इससे पहले भी डेंगू के तीन केस मिल चुके हैं। इनमें एक चंदाना व दूसरा देवीगढ़ गांव में मिला था। एक केस धनौरी गांव का था, इसलिए विभाग ने जींद स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दे दी। पिछले साल डेंगू ने जमकर कहर बरपाया था। 250 से भी ज्यादा केस मिले थे। अब फिर से केस सामने आने के बाद लोगों को डेंगू का डर सताने लगा है। लोगों का कहना है कि फॉगिंग को लेकर खानापूर्ति हो रही है। कई पंचायतों ने तो अभी तक मशीन भी नहीं खरीदी है।
जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि अब तक चार केस डेंगू के हैं। इनमें दो केस कैथल से व दो केस दूसरे जिलों से हैं। विभाग डेंगू को लेकर गंभीर है। जहां से केस मिलते हैं वहां का विभाग की टीम दौरा करती है। पार्षदों की बैठक लेकर भी फॉगिंग को लेकर जागरूक किया है।