फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   एक ओर सुधार के डायरेक्टर रॉकी मितल का भव्य स्वागत

एक ओर सुधार के डायरेक्टर रॉकी मितल का भव्य स्वागत

Sat, 30 Dec 2017 11:55 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
एक ओर सुधार के डायरेक्टर रॉकी मितल का भव्य स्वागत

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सरकार द्वारा एक ओर सुधार प्रोजेक्ट के डायरेक्टर नियुक्त किए गए रॉकी मित्तल का शनिवार को कैथल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। नई अनाज मंडी में आयोजित अभिनंदन समारोह में उनके समर्थकों सहित नई अनाज मंडी से भारी संख्या में आढ़तियों, गणमान्य लोगों के अलावा 23 से ज्यादा पार्षद पहुंचे और रॉकी मित्तल का फूल-मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। स्वागत से अभिभूत रॉकी मित्तल ने कहा कि सरकार ने उन्हें जो जिम्मेवारी दी है, वह सब उनके समर्थकों की बदौलत है। वे इस जिम्मेवारी को पूरी लग्र व निष्ठा से पूरा करेंगे। एक ओर सुधार प्रोजेक्ट सभी विभागों की कार्यप्रणाली में सुधार का प्रयास करने की दिशा में उठाया गया कदम है। इसके माध्यम से लोगों से सुझाव लेकर सरकार तक पहुंचाए जाएंगे। जिन पर काम करते हुए सुधार का प्रयास होगा। कई तरह की योजनाएं अभी से इस प्रोजेक्ट के तहत विचाराधीन हो चुकी हैं। इस अवसर पर कार्यकारी चेयरमैन डा. पवन थरेजा, प्रतिनिधि धर्मबीर भोला, दलबीर भान, संजय कुमार, पार्षद संजय, पार्षद कुलदीप कुमार, प्रतिनिधि वरुण मित्तल, प्रतिनिधि कृष्ण कुमार, वेदप्रकाश, प्रतिनिधि प्रवीण कुमार, नरेश कुमार, गोबिंद सैनी, महेंद्र कुमार, प्रतिनिधि काका सचदेवा, मोहन लाल शर्मा ने रॉकी मित्तल का अभिनंदन किया और परिषद संबंधी समस्याओं की जानकारी दी।

मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजपाल तंवर, वाइस चेयरमैन कृष्ण बंसल, भट्ठा एसोसिएशन के प्रधान मुकेश जैन, मॉडल टाउन एसोसिएशन के प्रधान सुभाष धनौरी, आरा एसोसिएशन का प्रधान मुकेश गर्ग, काठमंडी एसोसिएशन का प्रधान सुभाष, सुभाष सीवन, राजकिशन, सुरेश रोहेड़ा, सिंघराम, बाबू राम सीवन वाले, धर्मपाल कठवाड़, रामनिवास जैन, सतीश जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मबीर सैनी, सुरेश मित्तल, सहित गणमान्य लोग मौजूद थे। समर्थकों ने लड्डू बांटकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

इससे पूर्व पिहोवा, बाईपास पर समर्थकों गोपाल सैनी, विजय भारद्वाज, लालू सैनी, वरुण मित्तल सहित अन्य ने मित्तल का जोरदार अभिनंदन किया।


एक ओर सुधार के डायरेक्टर रॉकी मित्तल का भव्य स्वागत
नई अनाज मंडी में आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह
23 से ज्यादा पार्षदों सहित आढ़तियों के अलावा शहर से गणमान्य लोग पहुंचे समारोह में
कहा-एक ओर सुधार प्रोजेक्ट से बदल जाएगी हरियाणा की तस्वीर
फोटो संख्या-45 व 46
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed