फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   सांसद दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में रामफल मलिक खुराना इनेलो को छोड़कर जेजेपी में शामिल हुए

सांसद दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में रामफल मलिक खुराना इनेलो को छोड़कर जेजेपी में शामिल हुए

Sun, 03 Mar 2019 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
सांसद दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में रामफल मलिक खुराना इनेलो को छोड़कर जेजेपी में शामिल हुए
रामफल मलिक जजपा में शामिल
विज्ञापन

फोटो संख्या-44 व 45
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। इनेलो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जाट हाई स्कूल सोसाइटी के कॉलेजियम सदस्य रामफल मलिक खुराना रविवार शाम इनेलो छोड़कर जजपा में शामिल हो गए। सांसद दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में उन्होंने गांव खुराना में अपने आवास पर यह एलान किया। सांसद ने पार्टी का पटका पहना कर उन्हें जजपा में शामिल करने का एलान किया।

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा शहीदों के नाम पर राजनीति कर रही है। जेनेवा समझौते के तहत विंग कमांडर अभिनंदन को वैसे भी रिहा होकर आना था। इस विषय में भाजपा द्वारा की जा रही राजनीति निंदनीय है। इनेलो में आने के लिए दुष्यंत व दिग्विजय माफी मांगें तो पार्टी में शामिल करने के सवाल पर दुष्यंत ने कहा कि माफी किस बात की। उन्हें तो पार्टी से निकाला गया था। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत से नई पार्टी बनाई है। यदि कोई जजपा में आता है तो उनका स्वागत है। माफी मांगने का सवाल ही नहीं। आप के साथ गठबंधन टूटने की बात पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी जो भी फैसला करेगी, वही सभी को मान्य होगा। उन्होंने कहा कि अभय चौटाला द्वारा की जा रही बयानबाजी को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। इस अवसर पर जजपा जिला अध्यक्ष रणदीप कौल, रोशन ढांडा, अवतार चीका, प्रो. रणधीर चीका, हरदीप पाड़ला, संजय जागलान, राजू जुलानी खेड़ा, बलवान कोटड़ा, राजू ढुल पाई भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed