फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   उच्चाधिकारियों के तानाशाह रवैए के प्रति कर्मचारियों में रोष, किया प्रदर्शन

उच्चाधिकारियों के तानाशाह रवैए के प्रति कर्मचारियों में रोष, किया प्रदर्शन

Thu, 22 Nov 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
उच्चाधिकारियों के तानाशाह रवैए के प्रति कर्मचारियों में रोष, किया प्रदर्शन
अधिकारियों के रवैये से कर्मचारियों में रोष, किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। एचएसईबी वर्कर यूनियन संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ सब डिविजन ढांड के कर्मचारियों ने प्रधान जगदीश चंद्र की अध्यक्षता में गेट मीटिंग कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधान ने आरोप लगाया है कि विभाग के उच्चाधिकारियों की मनमानी के चलते विभाग बंद होने के कगार पर पहुंच चुका है।

कर्मचारियों की रिटायरमेंट के बाद खाली हुए पद को भरने के बजाए समाप्त किया जा रहा है। जिससे विभाग में कर्मचारियों की लगातार कमी होती जा रही है। जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ रहा है। पहले विभाग द्वारा सब डिविजन स्तर 10 कर्मचारियों के लिए स्वीकृति दी जाती रही है। ताकि फील्ड में किसी प्रकार की परेशानी न रहे। लेकिन अब विभाग के उच्चाधिकारियों की गलत नीतियों के चलते सब डिविजन स्तर पर कर्मचारियों की स्वीकृति बंद कर दी गई है। प्रधान का कहना है कि सरकार द्वारा नए स्थापित किए जा रहे पावर हाउसों में एसए की नियुक्ति तो कर दी जाती है। लेकिन फील्ड में लाइन के लिए किसी भी कर्मचारी की नियुक्ति ना करना उच्चाधिकारियों के तानाशाह रवैया को दर्शाता है। जिसके विरोध में आज कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर अपना रोष प्रकट किया है। प्रधान ने जिला प्रशासन से मांग की है कि फील्ड के लिए 10-10 कर्मचारियों की स्वीकृति, बेवजह कर्मचारियों के खिलाफ गलत रिपोर्ट पेश करना तथा जेई व एएफएम के रिक्त पड़े पदों को भरा जाए। इस अवसर पर यूनिट प्रधान सतबीर सिंह, रमेश फौजी, सचिव सतबीर ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed