{"_id":"5bb510c6867a557f220fa665","slug":"81538592966-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 अक्टूबर को होगी नगर परिषद कैथल की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 अक्टूबर को होगी नगर परिषद कैथल की बैठक
Updated Thu, 04 Oct 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 अक्टूबर को होगी नगर परिषद कैथल की बैठक
43 एजेंडे रखे जाएंगे बैठक में
एक साल से भी ज्यादा समय से लटके कार्यों के होने की उम्मीद जगी
गुरु तेगबहादुर के नाम से तीन प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे शहर में
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नगर परिषद की लंबे समय से प्रतिक्षित आम बैठक आगामी 16 अक्टूबर को होगी। जिसमें शहर के सभी वार्डों के विकास कार्य रखे जाएंगे। चेयरपर्सन सीमा कश्यप ने बताया कि बैठक में रखे जाने वाले मुख्य मुद्दों में पूरे शहर की लाइटों को दुरुस्त करने, सीवरेज दुरुस्त करने, वृद्धकेदार सरोवर में मछली पालन का ठेका लगाने, सेक्टर 19 व 20 में ड्रेनेज के लिए 42 लाख रुपये, हरपथ योजना के लिए 10 की बजाए 25 लाख रुपये से गड्ढे भरे जाएंगे। बैठक में सभी वार्डों से विकास कार्य मांग लिए गए हैं। सभी विकास कार्यो को सदन के पटल पर रख दिया जाएगा। विचार-विमर्श करके इसे पारित किया जाएगा। कैथल में गुरु तेगबहादुर जी के नाम से मंजी साहिब गुरुद्वार, नीम साहिब के निकट तीन प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। सिख समाज की कार सेवा की ओर से अपने खर्च पर इन गेटों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा भी जो भी मुद्दे होंगे, उन पर चर्चा का पार्षदों के सहयोग से सभी को पास किया जाएगा।