फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   एसबीआई ढांड में 21 लोगों द्वारा जमा करवाया गया सोना निकला है नकली

एसबीआई ढांड में 21 लोगों द्वारा जमा करवाया गया सोना निकला है नकली

Thu, 20 Sep 2018 11:33 PM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
एसबीआई ढांड में 21 लोगों द्वारा जमा करवाया गया सोना निकला है नकली
21 लोगों का जमा करवाया गया सोना निकला नकली
विज्ञापन

एसबीआई ढांड मेें नकली सोने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। ढांड में स्थित एसबीआई बैंक की शाखा में निकले नकली सोने के मामले में अब बैंक मैनेजर ने बताया है कि बैंक में कुल 21 लोगों द्वारा जमा करवाया गया सोना नकली निकला है। इसमें बैंक द्वारा हायर किए गए ढांड के ज्वेलर की संदिग्ध भूमिका के चलते कुल 19 लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।
बैंक प्रबंधक ने बताया कि बैंक की ओर से कुल 170 लोगों को गोल्ड लोन दिया गया है। जिसमें से कुछेक जब एनपीए में आ गए तो उन्हें उनका ऋण जमा करवाने के लिए कहा गया। जब इन उपभोक्ताओं ने कहा कि वे बैंक में रखे सोने को बेचकर अपनी रिकवरी कर लें तो सोने की जांच की गई। जांच में सोना नकली पाया गया। इस तरह से करीब 21 डिफाल्टर करार हो चुके उपभोक्ताओं का लगभग 72 लाख रुपये का सोना नकली निकला। जिस पर उनसे संपर्क कर इसके बारे में जानकारी हासिल की गई तो पता चला कि बैंक द्वारा सोने को असली व नकली बताने वाले ढांड के ज्वेलर की भूमिका इन उपभोक्ताओं के साथ संदिग्ध पाई गई। जिस पर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है।
विज्ञापन

वहीं कुछ उपभोक्ताओं ने कहा कि यह मामला बिना किसी बैंक कर्मी के नहीं हो सकता। उन्होंने असली सोना जमा करवाया था। वह नकली कैसे हो गया। इसलिए वे इस मामले में अपने बचाव के लिए दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed