फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   800 new buses to be added to Haryana Roadways fleet

हरियाणा रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 800 नई बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
800 new buses to be added to Haryana Roadways fleet
कैथल। हरियाणा रोडवेज के बेड़े में 800 नई बसों को शामिल किया जाएगा। मार्च माह तक 350 बसें विभिन्न जिलों में भेज दी जाएंगी। लघु सचिवालय में मीडिया से बातचीत में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि परीक्षा भर्ती के मामले में सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। अब वह समय नहीं है, जब मंत्री, एमएलए के घरों से ही बड़े अधिकारी नियुक्त होते हों। अब आम घरों से योग्य बच्चे तहसीलदार बन रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य यह है कि प्रदेश में यातायात की सुविधा और बेहतर हो सके। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। सुंदर सड़कें, पार्क बनाए जा रहे हैं। लंबे समय से बीपीएल कार्ड न बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मसले का हल निकलेगा। परिवार पहचान पत्रों के लंबित रखने के मसले पर उन्होंने कहा कि जो भी प्रदेश स्तरीय मामले हैं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में सभी का हल किया जाएगा। बुढ़ापा पेंशन काटे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए काम किया जा रहा है। किसी का भी हक खत्म नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed