फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   80-year-old Baldev Singh jumped from a height of 4,572 metres.

Kaithal News: 4,572 मीटर की ऊंचाई से कूदे 80 वर्षीय बलदेव सिंह

Thu, 20 Nov 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 20 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
80-year-old Baldev Singh jumped from a height of 4,572 metres.
टेंडम स्काई डाइविंग करते बलदेव सिंह। इंटरनेट मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। गांव बात्ता के 80 वर्षीय बलदेव सिंह ने 4,572 मीटर (15,000 फीट) की ऊंचाई से टेंडम स्काई डाइविंग कर रिकॉर्ड जैसी छलांग लगाई। यह कारनामा उन्होंने पंजाब के पटियाला एयरफील्ड में किया। जंप से पहले उनके पोते अंकित ने गोप्रो कैमरे में पूछा- दादाजी, डर तो नहीं लग रहा? इस पर बलदेव ने हंसते हुए जवाब दिया- अरे बेटा, मैं बात्ता का हरियाणवी हूँ… हमसे तो ऊपर वाला भी डरता है। उनका जवाब सुनकर प्रशिक्षक भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सका।

प्लेन से कूदने के बाद बलदेव सिंह करीब 120 मील प्रति घंटे की रफ्तार से नीचे आए। लगभग एक मिनट के फ्री-फॉल में उन्होंने खुले आसमान में उड़ान का भरपूर आनंद लिया। पैराशूट खुलने के बाद वे सुरक्षित लैंड हुए। जमीन पर पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले अपने पोते को गले लगाया और मजाकिया अंदाज में कहा- अबकी बार 90 पे फिर आऊंगा।
विज्ञापन


इस रोमांचक जंप का वीडियो उनके पोते अंकित ने इंस्टाग्राम पर साझा किया जो तेज़ी से वायरल हो गया। तीन दिनों में ही वीडियो को 57 लाख से ज्यादा व्यूज और 5.8 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लोग उन्हें “असली देसी थोर”, “जज्बे वाला दादा” और “हरियाणा की शान” बता रहे हैं। कई हस्तियों ने भी वीडियो को शेयर किया। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने भी सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि बात्ता के सरदार बलदेव सिंह ने दिखा दिया कि हरियाणवी खून में जवान रहने का राज होता है। गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed