फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   7800 form sold for 15 hundred seats

आईटीआई आठ, सीटें 1500 और फार्म बिके 78 सौ

Wed, 25 Jun 2014 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Wed, 25 Jun 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
7800 form sold for 15 hundred seats
कैथल। जिले की राजकीय आईटीआई में दाखिला लेना जंग में जीतने से कम नहीं है।  कैथल के आठ औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्रों में करीब 1500 सीटों के लिए अब तक 7800 फार्मों की बिक्री हो चुकी है और इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बच्चों में एडमिशन के लिए कितनी मारामारी है।
विज्ञापन


मंगलवार को आवेदन फार्म जमा करवाने की अंतिम तिथि होने के कारण सुबह से सांय तक युवक व युवतियों की लाइन लगी रहीं। अधिक भीड़ होने के कारण दाखिला कमेटियों के साथ-साथ अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया। अब 27 जून को मेरिट सूची प्रदर्शित की जाएगी। लड़कियों के दाखिले की प्रक्रिया व काउंसिलिंग एक जून और लड़कों के लिए दो जून से शुरू होगी।
विज्ञापन


कहां पर हैं कितनी सीट
कैथल आईटीआई :
कारपेंटर - 42, कोपा-40, कटिंग एंड सीविंग- 42, प्रारूपकार सिविल- 21, प्रारूपकार मेकेनिक-21, ड्रेस मेकिंग - 21, विद्युतकार 45, इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक - 21, फीटर- 45, एमसीओइसीएस- 21, मोटर मेकेनिक- 21, मेकेनिक आरएसी- 21, मेकेनिक ट्रैक्टर - 21, पेंटर जनरल - 21, पलंबर- 42, स्टेनो अंग्रेजी - 42, स्टेनो हिंदी -42, टर्नर- 32, वेल्डर- 32, वायरमेन-42।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैथल आईटीआई : एससीएसटी-मशीनिस्ट- 42, टूल एंड डाई- 24, मशीनिष्ट ग्राइंडर - 16, मेकेनिक कंप्यूटर हार्डवेयर- 20, इंस्टरूमेंट मेकेनिक- 24, फायर टेक्नोलॉजी एंड सेफ्टी मैनेजमेंट- 42, स्टेनो अंग्रेजी- 42, कारपेंटर- 24, कोपा- 40, विद्युतकार- 24, फीटर- 24, मेकेनिक मोटर व्हीकल- 24
कलायत आईटीआई : मेकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स - 24, विद्युतकार- 24, वायरमैन - 24, वेल्डर 32, डेस मेकिंग- 24, फीटर - 24, मेकेनिक आरएसी-24, पेंटर जनरल -24, स्टेनो अंग्रेजी- 24, मशीनिस्ट 16, टर्नर- 16, पलंबर- 42, कोपा- 40, एंब्रायंडरी एवं निडल वर्क-42
पूंडरी आईटीआई : पलंबर- 42, स्टेनो हिंदी- 42, वेल्डर- 64, टर्नर- 16, मशीनिस्ट- 26
गुहना आईटीआई : कोपा-40, स्टेनो अंग्रेजी-24, वायरमैन- 24
गुहला एंड चीका आईटीआई : कोपा- 40, विद्युतकार- 42, कटाई एवं सिलाई- 24
महिला आईटीआई कैथल : इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक- 24, कोपा- 40, डेस्कटॉप पब्लिशिंग आपरेटर- 48, डेस मेकिंग- 48, फैशन टेक्नोलॉजी- 48, हेयर एंड स्किन केयर- 42, स्टेनो अंग्रेजी- 45, प्रारूपकार सिविल- 24, इंटीरियर डेकोरेशन एंड डिजाइनिंग- 24, कंप्यूटर एडिड एंब्रायंडरी एवं निडल वर्क- 24।

महिला आईटीआई पूंडरी: कोपा- 20, कटाई एवं सिलाई- 21, कंप्यूटर ऐडिड एंब्रायंडरी एवं निडल वर्क- 21
राजकीय आईटीआई पबनावा:-विद्युतकार- 24, वेल्डर- 16

काउंसिलिंग और दाखिला एक से : प्रधानाचार्य
राजकीय आईटीआई कैथल के प्रधानाचार्य भूपेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 27 जून को कैथल की महिला और दूसरी आईटीआई की अलग-अलग मेरिट सूची चस्पा की जाएगी। महिला आईटीआई के लिए दाखिला और काउंसिलिंग एक जुलाई और सामान्य आईटीआई के लिए दो जुलाई से होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed