फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   पिस्तौल के बल पर ठेकेदार से 2 लाख रुपये व तीन तोले सोने की चैन लूटी

पिस्तौल के बल पर ठेकेदार से 2 लाख रुपये व तीन तोले सोने की चैन लूटी

Thu, 09 May 2019 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
पिस्तौल के बल पर ठेकेदार से 2 लाख रुपये व तीन तोले सोने की चैन लूटी
कैथल। चीका में बुधवार की रात को पिस्तौल के बल पर अनाज के उठान का काम करने वाले ठेकेदार से 2 लाख रुपये नकदी व 3 तोले सोने की चैन लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ठेकेदार प्रगट सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह छोटी अनाज मंडी में नई अनाज मंडी कैथल रोड पर भुगतान करने जा रहा था। जब वह मंडी में पहुंचा तो 2 बाइकों पर युवकों ने उसकी गाड़ी के आगे एवं पीछे बाइक लगाकर उसकी कार रुकवा ली। गाड़ी से उतरते ही युवकों ने उसे मारना एवं पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद कार में रखे उसके 2 लाख रुपये उठा लिए और जब उसने विरोध किया तो कश्मीर सिंह उर्फ नुनिया ने पिस्तौल निकालकर उसकी कनपटी पर रख दी। जाते-जाते आरोपी नुनिया उसके गले से 3 तोले सोने की चेन भी झपटकर ले गया। चीका पुलिस ने कश्मीर सिंह ऊर्फ नूनिया सहित उसकी 4/5 साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कश्मीर सिंह उर्फ नुनिया पहले 2 दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं और इस समय आरोपी कई मामलों में बेल पर है।
विज्ञापन

डीएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कश्मीर सिंह उर्फ नुनिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे उसके साथियों सहित काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed