{"_id":"5ab2ab9f4f1c1ba6768b6dff","slug":"71521658783-kaithal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"69 हजार कर्मचारियों ने छुपाई हुई है अपनी जाति, जब ये सब बता देंगे तो एक समाज की हरियाणा में 50 प्रतिशत से अधिक निकलेंगी नौकरी-रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69 हजार कर्मचारियों ने छुपाई हुई है अपनी जाति, जब ये सब बता देंगे तो एक समाज की हरियाणा में 50 प्रतिशत से अधिक निकलेंगी नौकरी-रा
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
69 हजार कर्मचारियों ने छिपाई है अपनी जाति : राजकुमार सैनी
हरियाणा सरकार द्वारा मांगी गई जाति अनुसार कर्मचारियों की जानकारी पर सांसद ने उठाए सवाल
- कहा - जब ये सब बता देेंगे तो एक समाज की हरियाणा में 50 प्रतिशत से अधिक निकलेंगी नौकरी
- स्व. ताऊ देवी सहित पिछले 5 मुख्यमंत्रियों ने किया हरियाणा में जनता के साथ भेदभाव
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हरियाणा सरकार द्वारा मांगी गई जाति अनुसार कर्मचारियों की जानकारी में से 69 हजार कर्मचारी ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी जाति छिपाई हुई है। जिन्होंने बता दी, उनमें से एक समाज विशेष के 30 प्रतिशत कर्मचारी हैं। यदि ये 69 हजार भी अपनी जाति बता देते हैं तो एक जाति विशेष कर्मचारियों की संख्या हरियाणा में 50 प्रतिशत से अधिक हो जाएगी। यह सब हरियाणा में स्व. देवी लाल से लेकर पिछले 5 मुख्यमंत्रियों ने किया है। तो सवाल उठता है कि हरियाणा की शेष जनता के साथ कब तक भेदभाव होता रहेगा। यह बात सांसद राजकुमार सैनी ने लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में मीडिया से बातचीत में कही।
उन्होंने कहा कि उन्होंने लोकसभा में भाजपा सरकार के खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव को नौटंकी बताया और कहा कि भाजपा के पास पूर्ण बहुमत है। भाजपा के देश भर में नेशनल हाइवे सहित विकास के कार्यों की तो सांसद ने सराहना की, लेकिन कार्यकर्ताओं की अनदेखी पर सवाल उठाते हुए कहा कि कार्यकर्ता को सरकार से काफी उम्मीदें होती हैं। यह जिम्मेवारी भी पार्टी की ही होती है। उनकी पार्टी हरियाणा में जनता के साथ गठबंधन करेगी, किसी अन्य के साथ नहीं। जो लोग शोषण के खिलाफ आवाज उठाते हैं, वे उन्हें देखना चाहते हैं कि वे इस लड़ाई में कितना उनके साथ हैं। वे अपनी जान हथेली पर रखकर निकले हुए हैं। जनता से यही अपील है कि सबको परखा बार-बार, हमें भी परखो एक बार। कांग्रेस पार्टी ने देश में 55 साल में 12 बार सत्ता हथियाई है। अब वे ऐसे व्यवहार कर रहे हैं कि ये 5 साल उनके हाथ से कैसे निकल गए। ऐसे महसूस हो रहा है कि जैसे जनता ने इन्हें कभी आजमाया ही नहीं। देश को लगातार पीछे धकेला गया है। चीन निर्यात में सभी देशों को पीछे छोड़ दिया, जबकि हमारे देश में केवल और केवल बेरोजगारों को निर्यात किया जा रहा है। यह सब खराब नीतियों का परिणाम है। ये नीतियां राज्यसभा में हारे हुए नेताओं की देन हैं। युवा शक्ति मुंह बाए रोजगार के लिए खड़ी है। कांग्रेस ने खैरात बांटने का काम किया था। भाजपा भी अब वही कर रही है।
सांसद ने गांव मोखरा मदीना में उनके कार्यक्रम की अनुमति ना दिए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक जनप्रतिनिधि को गांव में जाने के लिए किसी की अनुति लेनी पड़ेगी? इससे वहां रह रहे लोग क्या हमेशा गुलाम बने रहेंगे। इस मौके पर राजीव राणा, श्याम मांडी, देव राणा पाडला, अनिल सैनी, कमल सैनी, पूनम सहोता, मांगे राम रेहडिय़ां, बुधराम जांगड़ा, हुसन सिंह कठवाड़, लीलू सैनी, बंटी सैनी, सत्यवान कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।